Skip to content

यूएई के खिलाफ मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को चेताया, पिच को लेकर कही ये बात


एशिया कप 2025 की भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारतीय टीम के सामने मेजबान यूएई थी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने यूएई को 9 विकेट से मात दी। 
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई टीम 57 रन पर सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम 27 गेंदों पर 1 विकेट खोकर मैच की जीत लिया। भारत की जीत के हीरो कुलदीप यादव रहे। 14 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल खेलने उतरे कुलदीप ने किफायती गेंदबाजी की और विकेट भी चटकाए। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान से होने वाले मैच पर बात की। 
सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने के फैसले को लेकर कहा कि, मैं देखना चाहता था कि विकेट कैसा खेल रहा है। दूसरी पारी में भी यही स्थिति थी। प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। हम मैदान पर अच्छा रवैया और ऊर्जा चाहते थे और हमें वहीं मिला। हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कई प्लेयर यहां आए थे, विकेट अच्छा लग रहा था, लेकिन ये धीमा था और स्पिनरों की भूमिका अहम थी। 
स्काई ने कहा कि, यूएई में अभी बहुत गर्मी है और कुलदीप ने अच्छा प्रदर्शन किया। हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने भी अच्छा योगदान दिया। अभिषेक की बल्लेबाजी को लेकर सूर्या ने कहा कि, वह इस समय दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं, वह टोन सेट करते हैं चाहे हम 200 या 50 का पीछा करें। उनका प्रदर्शन अविश्वसनीय है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए हर कोई उत्साहित है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *