Skip to content

get rid of hair fall make magical onion oil at home


अधिकतर लोग बाल झड़ने और टूटने की समस्या से परेशान रहते हैं। जिसके लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप बालों को टूटने और झड़ने से बचाने के लिए घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। यह नुस्खा प्याज का तेल है। प्याज का तेल काफी अच्छा और फायदेमंद होता है। आप किसी भी टेक्सचर के बालों में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको प्याज का तेल बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इसको बालों में कैसे अप्लाई करना है।

प्याज तेल के फायदे

बता दें कि प्याज में सल्फर, एंटी फंगल गुण और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जोकि बालों को मजबूत बनाने के साथ ही हेयर ग्रोथ बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है। प्याज का तेल बालों के स्कैल्प को हेल्दी रखने में सहायता करता है। इस तेल को बनाना काफी आसान होता है। आप चाहें तो इस तेल को स्टोर करके रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Kitchen Hacks: प्रेशर कुकर को लेकर न करें ये 3 गलतियां, टल जाएंगे बड़े हादसे

प्याज का तेल की सामग्री

प्याज- 2 बड़े

नारियल या सरसों का तेल- 1/2 कप

ऐसे बनाएं प्याज का तेल

प्याज को सबसे पहले कद्दूकस करके रखें।

अब प्याज को पैन में तेल के साथ धीमी आंच पर पकाएं।

इसको तब तक पकाएं, जब तक यह ब्राउन न हो जाए और इसमें खुशबू न आए।

फिर इस तेल को एक बोतल में छानकर रख लें।

ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले तेल को थोड़ा गर्म कर लें।

इसके बाद उंगलियों की सहायता से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें।

प्याज का तेल बालों की लंबाई पर भी लगाएं।

फिर कम से कम 1 घंटे या फिर पूरी रात तक छोड़ दें।

वहीं माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

आप सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्याज की गंध को हटाने के लिए आप शैंपू के बाद सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह बालों की देखभाल का एक असरदार और नेचुरल तरीका होता है। ऐसे में अगर आप भी टूटते और झड़ते बालों से परेशान हैं, तो इस तेल को आजमाना चाहिए। आप चाहें तो प्याज का तेल बनाकर स्टोर कर सकते हैं। बालों में प्याज का तेल इस्तेमाल करने से किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *