Skip to content

iphone users whatsapp new look liquid glass design coming soon


चैटिंग ऐप के रूप में WhatsApp का इस्तेमाल आज भारत और दुनियाभर के लोग कर रहे हैं। कंपनी भी लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लेकर आती रहती है। वहीं, अब कंपनी iOS यूजर्स यानी आईफोन वालों के लिए एक बड़ा विजुअल चेंज करने की तैयारी में दिख रही है। WhatsApp के नए Beta अपडेट में ये पता चलना है कि कंपनी iOS 26 के लिए ऐपल का नया Liquid Glass डिजाइन लेकर आ सकती है। यानी WhatsApp में भी आपको लिक्विड ग्लास डिजाइन देखने को मिल सकता है जो ऐप के लुक को पूरी तरह से बदल कर रख देगा। 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि, ऐपल जल्द ही iOS 26 का स्टेबल अपडेट जारी करने वाला है। जिसमें आपको लिक्विड ग्लास इंटरफेस देखने को मिलेगा। खास बात ये है कि इसमें ग्लास जैसी ट्रांसपेरेंसी और फ्लूइड विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं। 

इतना ही नहीं बैकग्राउंड लेयर्स, बटन और कॉन्टेक्स्ट मेन्यू में हल्की डेप्थ, रिफ्लेक्शन और मूवमेंट के हिसाब से चेंज दिखाई देता है। यानी इस अपडेट के साथ न सिर्फ आपका UI बल्कि WhatsApp भी बदल जाएगा। इसके जरिए कंपनी ऐप्स को ज्यादा इंटरएक्टिव और मॉर्डन बना देगी। 

WABetaInfo की हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि WhatsApp ने iOS 26 SDK के साथ नया ऐप कंपाइल करना स्टार्ट कर दिया है। इसके लिए सबसे पहले नेविगेशन बार और बॉटम टैब्स को लिक्विड ग्लास लुक में बदला गया है। हालांकि, इसके बाद कंपनी धीरे-धीरे बटन, मेन्यू और बाकी इंटरफेस के एलिमेंट्स को भी बदल सकती है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *