Skip to content

aadhaar card linked mobile number why its crucial and how to do it


आपका फोन नंबर भी आधार कार्ड से लिंक नहीं है? या पुराना वाला मोबाइल नंबर बंद हो चुका है तो सतर्क हो जाएं। सरकारी स्कीम्स का लाभ लेने के लिए बैंकिंग से जुड़े लेन-देन करने और ऑनलाइन वेरिफिकेशन को पूरा करने के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट होना अब बेहद जरुरी है।

दरअसल, UIDAI द्वारा जारी किया गया ये 12 डिजिट का आधार नंबर देश के सबसे अहम पहचान पत्र में से एक है। ये न सिर्फ पहचान बल्कि एड्रेस का प्रूफ भी है। ये सरकारी सब्सिडी, बैंकिंग सर्विस, स्कूल-कॉलेज एडमिशन, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसी तमाम सुविधाओं के लिए भी मान्य है। 

ऐसे में आधार से जुड़ी किसी भी ऑनलाइन सर्विस का लाभ लेनेके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक्टिव होना बेहद जरूरी है। क्योंकि सभी ऑथेंटिकेशन के लिए ओटीपी इसी नंबर पर सेंड किए जाते हैं। अगर आपका नंबर अपडेट नहीं है तो आप न तो ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे और न ही सरकारी पोर्टल पर वेरिफिकेशन को कंप्लीट कर सकेंगे। 

पहले आधार कार्ड में नाम, पता जैसी जानकारियों के साथ मोबाइल नंबर भी ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा मिल जाती थी, लेकिन अब यूडीआई ने इस सुविधा को बंद कर दिया है यानी अब आपको मोबाइल नंबर चेंज या नया नंबर ऐड करवाने के लिए आधार सेवा केंद्र पर ही जाना होगा। 

ये काम अब न तो वेबसाइट से पूरा होगा और न ही mAadhaar ऐप से नंबर अपडेट होगा। ये प्रोसेस केवल ऑफलाइन होगा और इसके लिए आपको सेवा केंद्र जाना होगा। हालांकि, इस काम के लिए आप अपॉइटमेंट को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। 

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कैसे करें?

  • सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और अपनी लैंग्वेज सेलेक्ट करें। 
  • इसके बाद My Aadhaar> Get Aadhaar> Book and Appointment पर क्लिक करें। 
  • यहां से अब अपनी सिटी/लोकेशन सेलेक्ट करके Proceed to Book Appointment पर क्लिक करें। 
  • अब मौजूदा रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें और कैप्चा भर कर ओटीपी जनरेट करें।
  • इसके बाद ओटीपी वेरिफाई करें और आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि, राज्य और शहर की जानकारी भरें। 
  • इतना करने के बाद अपडेट ऑप्शन में New Mobile Number सेलेक्ट करें। 
  • अपनी सुविधा अनुसार वो डेट और टाइम का स्लॉट चुन लें जिस टाइम आप फ्री हों। 
  • इसके बाद बुकिंग को कन्फर्म कर दें। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *