Skip to content

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में घर पर लगाएं ये पौधे, मां दुर्गा बनाएंगी आपके बिगड़े काम


शारदीय नवरात्रि का महीना बेहद ही पवित्र और पावन माना जाता है। नवरात्रि का पर्व देवी दुर्गा को समर्पित है। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस बार 22 सितंबर से हो रही है और इसका समापन 1 अक्टूबर को होगा और दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस समय साधक मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा नौ दिनों तक करते हैं और व्रत भी रखते हैं। यह पर्व शक्ति और आराधना का है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन नौ दिन तक मां दुर्गा पृथ्वी पर वास करती हैं और अपने भक्तों की सभी मुरादें पूरी करती हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि इस दौरान कुछ विशेष पौधे घर में लगाने चाहिए, जिससे जीवन में सुख-शांति बनीं रहे।
नवरात्रि के दौरान घर में लगाएं ये शुभ पौधे
तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा काफी पवित्र और पूज्यनीय माना गया है। तुलसी माता को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार,  तुलसी का पौधा घर के आंगन या बालकनी में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। रोजाना शाम को मां तुलसी के समक्ष दीपक जरुर जलाना चाहिए।
 केले का पौधा
धार्मिक मान्यता के अनुसार, केले का पौधा भगवान विष्णु को अति प्रिय है। केले का पौधा घर में लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और वैवाहिक जीवन भी खुशहाल बना रहता है। इस पौधे को नवरात्रि में जरुर घर पर लगाएं।
 शमी का पौधा
 हिंदू धर्म में शमी का पौधा शनिदेव को समर्पित है, हालांकि, शमी का पौधा यह मां दुर्गा और भगवान शिव को भी प्रिय है। शारदीय नवरात्रि में इन पौधों को अपने घर में जरुर लगाएं।
 गुड़हल का पौधा
गुड़हल का फूल देवी दुर्गा को अत्यंत प्रिय है। लाल गुड़हल का फूल सबसे ज्यादा पसंद है। इस नवरात्रि में गुड़हल का फूल का पौधा अपने घर में जरुर लगाएं। गुड़हल का फूल मां दुर्गा को जरुर अर्पित करें, इससे देवी दुर्गा प्रसन्न होंगी और आपकी सारी इच्छाएं पूर्ण होंगी। इस पौधा को घर में लगाने से रिश्तों में काफी मधुरता आती है और घर का माहौल सकारात्मक रहता है।
पौधे लगाने के नियम
– पौधे को आप साफ-सुथरी जगह पर जरुर लगाएं और सही दिशा का चयन भी करें।
– पेड़-पौधे की देखभाल प्रतिदिन करें और जल जरुर दें।
– इस बात का ध्यान रखें कि पौधे हरे-भरे रहें, क्योंकि मुरझाएं हुए पौधे अशुभ माने जाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *