हर घर में रोज की कहानी है कि आज खाने में क्या बनाएं। दिनभर महिलाएं सोचती रहती हैं बच्चों और बड़ों के लिए ऐसा क्या बनाएं जो खाने में टेस्टी और हेल्दी जरुर है। अब आप यह चिंता छोड़ दीजिए। बस उबले राजमा से ये 2 डिशेज को जरुर बनाएं, इसे बनाना भी काफी आसान है। आप चाहे इसे ब्रेकफास्ट या फिर स्नैक्स टाइम के लिए बना सकते हैं। वैसे तो राजमा खाना सेहत के लिए हेल्दी माना गया है। राजना के माध्यम से आप कई सारी टेस्टी डिशेज बना सकती हैं। आज हम आपको उबले हुए राजमा से चाट और कटनेट दोनों की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही हेल्दी और स्वादिष्ट है। नोट करे इन दोनों डिशेज की आसान विधि।
उबले हुए राजमा की चाट
सामग्री
– नींबू का रस – 1-2 बड़े चम्मच
– चाट मसाला – 1/2 चम्मच
– काला नमक – 1/4 चम्मच
– तेल – 1 बड़ा चम्मच
– उबले हुए राजमा – 2 कप
– प्याज कटी हुई – 1/2 कप
– टमाटर कटे हुए – 1/2 कप
– हरी मिर्च बारीक कटी हुई- 1-2
– धनिया पत्ती छोटे-छोटे आकार में – 1/4 कप
उबले राजमा की चाट बनाने की विधि
– इसके लिए आप उबले हुए राजमा को बड़े बाउल में डाल लें।
– अब इसमें सभी सब्जियों को डालना है, जैसे कि- कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती आदि मिला लीजिए।
– इस मिश्रण में नींबू का रस, चाट मसाला और काला नमक मिलाएं।
– इन सबको अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
– इसके बाद एक पैन में तेल को गर्म करें और अब इसमें राजमा का मिश्रण डाल दीजिए।
– 2 से 3 मिनट तक इसे पकाएं और फिर आप इसे गरमा गरण परोसें। तैयार है आपकी राजमा चाट।
राजमा कटलेट
सामग्री
– उबले हुए राजमा – 2 कप
– ब्रेड क्रम्ब्स – 1/2 कप
– प्याज कटी हुई – 1/2 कप
– टमाटर कटे हुए – 1/2 कप
– हरी मिर्च बारीक कटी हुई- 1-2
– धनिया पत्ती छोटे-छोटे आकार में – 1/4 कप
– अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
– नमक – स्वादानुसार
– तेल – तलने के लिए
राजमा कटलेट कैसे बनाएं?
– इसे बनाने के लिए पहले आप उबले हुए राजमा को मिक्स करें।
– एक पैन लें और इसमें तेल डाल दीजिए। अब इसमें बारिक कटी हुईं सब्जियां जैसे- प्याज, टमाटर, हरी मिर्च डालें। साथ में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। इसके बाद स्वादानुसार नमक डालें।
– अब उबले हुए राजमा के बने मिश्रण में डालें और अच्छे से मिक्स (मैश) कर लें। इसके बाद आप छोटे-छोटे कटलेट बनाएं।
– फिर कटलेट को ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें और गर्म तेल में फ्राई कर लें।
– सुनहरा होने के बाद इसे फ्राई करें। इसके बाद आप हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।