Skip to content

best discount offers on iphone 16 know price flipkart and amazon festival sale


भारतीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस साल की अपनी सबसे बड़ी फेस्टिव सेल की तैयारी में हैं। फ्लिपकार्ट 23 सितंबर से अपनी बिग बिलियन डेज सेल शुरू करेगा, वहीं अमेजन उसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू करेगा। इस बार iPhone 16 की कीमत में कटौती के साथ, दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सबसे अच्छे डिस्काउंट ऑफर देने वाले हैं। आइए आपको इन ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

Flipkart Big Billion Days सेल में iPhone 16 की कीमत

फ्लिपकार्ट की सेल का मुख्य आकर्षण के रूप में iPhone 16 सीरीज का प्रचार कर रहा है। इसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपये और हाल ही में 69,990 रुपये में बिकने वाले iPhone 16 की कीमत सेल के दौरान घटकर 52,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा, बैंक ऑफर और एक्सचेंज प्रोग्राम प्रभावी कीमत को और कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, प्रीमियम मॉडल्स की कीमतों में भी भारी कटौती होगी iPhone 16Pro, जिसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये थी, अब 69,999 रुपये में बिक सकता है और iPhone 16 Pro Max, जिसकी शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये थी, अब 89,999 रुपये में बिक सकता है। वहीं, फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक मेंबर्स को 22 सितंबर से अर्ली एक्सेस मिल सकता है।

Amazon Great Indian Festival 2025 सेल में iPhone 16 की कीमत

इसके साथ ही अमेजन पर 23 सितंबर को Amazon Great Indian Festival 2025 सेल शुरु होने वाली है। इस सेल में क्रेडिट कार्ड और एक्सचेंज ऑफर के बाद iPhone 16 Pro की कीमत 57,105 रुपये तक गिर सकती है। अगप आप आईफोन खरीदना चाहते हैं या अपग्रेड करना चाहते हैं, तो ये सेल आपको बड़ी बचत प्रदान कर सकती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *