Skip to content

'खान परिवार' में गूंजी खिलकारी, अरबाज बनें दूसरी बार पिता, पत्नी शूरा ने दिया बेटी को जन्म


‘खान परिवार’ खुशियों ने दस्तक दे दी है। दरअसल, सलमान खान के भाई अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान माता-पिता बन गए है। आज के दिन यानी के 5 अक्टूबर को एक बेटी को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक, शूरा खान 04 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती हुई थीं। खान परिवार में नन्ही शहजादी आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अरबाज और शूरा को बधाइयां दे रहे हैं।
कब हुई अरबाज और शूरा की शादी? 
अरबाज खान की पत्नी शूरा को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया था। 5 अक्टूबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बता दें कि, अरबाज खान और शूरा खान ने साल 2023 में शादी की थी। दोनों की शादी को दो साल होने वाले हैं। शूरा और अरबाज ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। जबकि अरबाज खान दूसरी बार पिता बनें है।
शूरा की गोदभराई में पहुंचे थे सितारे
कुछ दिन पहले शूरा खान की गोदभराई सेरेमनी हुई थी। इसमें पूरा खान परिवार शामिल हुई था। गोदभराई में कई सारे बॉलीवुड और टीवी स्टार्स फंक्शन में आए थे। शूरा खान ने गोदभराई पर पीले रंग की लॉन्ग ड्रेस पहनी थीं। इस फंक्शन में शूरा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं। बता दें कि, शूरा खान बॉलीवुड की फेमस मेकअप आर्टिस्ट हैं। अरबाज और शूरा की पहली मुलाकात पटना के सेट पर हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *