बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान आज यानी की 02 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। जल्द ही साल 2026 में पर्दे पर शाहरुख खान धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। हाल ही में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने रविवार को शाहरुख खान के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर ‘किंग’ का बहुप्रतीक्षित टीजर जारी किया। इस टीजर को उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टीजर शेयर किया, जिसको देखते ही सोशल मीडिया पर फैंस की बाढ़ आ गई। टीजर को दर्शक पसंद कर रहे हैं।
किंग के टीजर में क्या है?
टीजर ने तुरंत ही इंटरनेट पर धूम मचा दी। टीजर की शुरुआत में शाहरुख खान के धमाकेदार डायलोग से होती है। शाहरुख कहते हैं- “कितने खून किए, यादी नहीं। अच्छे लोग थे या बुरे, कभी पूछा नहीं। बस उनकी आंखों में एहसास देखा कि ये उनकी आखिरी सांस है….और मैं उसकी वजह। हजार जुर्म और 100 देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया बस एक ही नाम…डर नहीं, दहशत हूं।“
शाहरुख खान का लुक रिवील हुआ
किंग के टीजर में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है सफेद बाल, कानों में बालियां और नाक से बहता खून… शाहरुख खान का किंग में बिल्कुल अलग अंदाज दिख रहा है। यह फिल्म अगले साल यानी के 2026 में रिलीज होगी।
सोशल मीडिया पर फैंस हुए दीवाने
शाहरुख के फैंस को टीजर खूब पसंद आया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए शाहरुख खान को दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्टार बताया। दूसरे यूजर ने लिखा, शाहरुख की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फटेगी।