Skip to content

Kamal Haasan Birthday: लीजेंड कमल हासन का 71वां जन्मदिन, 250+ फिल्में और 5 नेशनल अवॉर्ड की अनसुनी कहानी


साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता कमल हासन आज यानी की 07 नवंबर को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। कमल हासन अभिनेता और फिल्ममेकर होने के अलावा राजनेता भी हैं। वह तमिलनाडु के राज्यसभा के सदस्य हैं। अभिनेता ने  मलयालम, तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और बंगाली भाषाओं में करीब 250 से अधिक फिल्में बनाई हैं। वहीं अपने फिल्मी करियर में कमल हासन ने 5 नेशनल अवॉर्ड और 20 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर कमल हासन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

तमिलनाडु के परमकुडी में 07 नवंबर 1954 को कमल हासन का जन्म हुआ था। दरअसल, कमल हासन के पिता चाहते थे कि उनके तीनों बच्चों में कम से कम एक बच्चा जरूर अभिनेता बने। अपने पिता की चाहत को पूरा करने के लिए कमल हासन ने अभिनेता बनने का निश्चय किया। वहीं 70 के दशक में पिता द्वारा जोर दिए जाने पर कमल हासन ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और अपना पूरा ध्यान फिल्म इंडस्ट्री की ओर लगा दिया।

फिल्मी सफर

कमल हासन ने अपने फिल्मी करियर की शरूआत महज 5 साल की उम्र में कर दी थी। साल 1960 में आई फिल्म ‘कलाथुर कन्नम्मा’ में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद साल 1974 में आई फिल्म ‘कन्याकुमारी’ में कमल हासन लीड एक्टर थे। इस फिल्म के लिए उनको पहला बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद साल 1981 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और बॉलीवुड में अभिनेता की डेब्यू फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ थी।
इसके बाद कमल हासन ने ‘चाची 420’, ‘सदमा’, ‘सागर’, ‘गिरफ्तार’ और ‘हे राम’ जैसी फिल्मों में काम करके हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। फिल्म ‘चाची 420’ बॉलीवुड में सुपरहिट साबित हुई और इस फिल्म में अभिनेता के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। कमल हासन अपने चार दशक के लंबे सिने करियर में करीब 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं और अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं।

लव लाइफ

कमल हासन का नाम कई महिलाओं के साथ जुड़ा। साल 1970 के दशक में उनका नाम ऐक्ट्रेस श्रीविद्या के साथ जुड़ा। लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिका। फिर सला 1979 में कमल हासन ने वाणी गणपति से शादी की, लेकिन 10 साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद उनका नाम अभिनेत्री सारिका से जुड़ा। शादी से पहले कपल बेटी श्रुति हासन के माता-पिता बने। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और कपल दूसरी बेटी अक्षरा हासन के पेरेंट्स बने। हालांकि कमल हासन और सारिका का रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चल पाया और साल 2004 में दोनों अलग हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *