Skip to content

11 नवंबर को खुलेगा 11:11 पोर्टल, ब्रह्मांड देगा आपकी हर इच्छा को पंख!


इस 11 नवंबर 2025 को ब्राह्मांड खोल रहा है 11.11 पोर्टल। इसको साल की सबसे शक्तिशाली मेनिफेस्टेशन का समय भी माना जाता है। इस दिन को आप सही तरीके से मेनिफेस्टेशन करेंगी, तो आपकी तमाम मनोकामनाएं पूर्ण होगी। अंक ज्योतिष शास्त्र में 11 नंबर सूर्य और चंद्रमा दोनों की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। 11.11 नंबर जीवन में संतुलन, आत्मविश्वास और नए आरंभ का संकेत देता है। माना जाता है कि इस दिन किए गए संकल्प और इच्छाएं जल्दी साकार होती है, क्योंकि इस दिन ब्रह्मांड आपकी एनर्जी को तुरंत रिस्पॉन्ड करता है। हर साल 11 नंबर के दिन जिसे 11.11 पोर्टल कहा जाता है। आइए आपको बताते हैं इस दिन किस तरह से इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए कैसे मेनिफेस्ट करें।
11 नंबर को अंक ज्योतिष में क्यों खास माना जाता है
अंक ज्योतिष के अनुसार, 1 नंबर सूर्य से जुड़ा होता है, जो आत्मविश्वास, शुरुआत और इच्छाशक्ति का प्रतीक है। 2 नंबर चंद्रमा से जुड़ा होता है जो भावना, शांति और अंतर्ज्ञान का संकेत देता है। यह नंबर जब 4 बार (1+1+1+1) लिखा जाता है, तो यह 4 बनता है, जो कि राहु से संबंधित है। जिसका मतलब होता है कि यह परिवर्तन और अवसरों का प्रतीक होता है। 11.11 एक यूनिवर्सल कोड है जो इस बात का संकेत देता है कि एंजेल नंबर और यूनिवर्स आपके साथ हैं। यदि नंबर आपको मोबाइल में, कार की नेमप्लेट पर या घड़ी में बार-बार दिख रहा है, तो इसका अर्थ है कि आपकी मनोकामनाएं जल्द पूरी होगी। 
11:11 पोर्टल पर कैसे करें मैनिफेस्टेशन
यदि आप 11.11 पोर्टल के दिन अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करना चाहती है, तो इस दिन एक तेज पत्ते में अपनी इच्छाएं लिखें। आपको अपनी इच्छा ऐसे लिखनी है जैसे कि वो पूरी हो गई है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप अच्छी नौकरी की तलाश में है, तो पत्ते में लिखें कि मुझे नौकरी मिल गई है। इसके साथ ही, अच्छी सेहत के लिए भी ऐसे ही लिखें और नौकरी में प्रमोशन की इच्छा को भी इसी तरह पॉजिटिव तरीके से लिखें। फिर तेज पत्ते के पीछे साइड पर 11.11 लिखें। अब आप पत्ते को अपने हाथ में लेकर बोले कि आपकी इच्छा पूरी हो चुकी है। आप बहुत खुश हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो चुकी है। फिर इस पत्ते को जला दें और इससे बची हुई राख को घर से बाहर डाल दें। आप चाहे तो राख किसी पौधे में डाल सकते हैं। यह उपाय आपकी सभी मनोकामनाएं को पूर्ण करेगा। इस बात का ध्यान रखें कि तेज पत्ते पर कोई नकारात्मक बात नहीं लिखें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *