Skip to content

today tarot horoscope from aries to pisces know what cards of destiny say


मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ सोमवार का दिन कुछ विशेष ऊर्जाओं से भरा रहेगा। तुला राशि में सूर्य और दोपहर से चंद्रमा मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों का यह परिवर्तन कुछ राशियों के जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव, नए अवसर और आर्थिक लाभ को लेकर आएगा। टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज का दिन कुछ लोगों के लिए निर्णयों में सावधानी बरतने वाला है, तो कुछ राशियों के लिए सफलता और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला समय होगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज यानी की 10 नवंबर के लिए टैरो कार्ड्स क्या संदेश लेकर आया है।

आज का मेष टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के जातकों के विदेश यात्रा का योग बन रहा है। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात हो सकती है। पढ़ाई-लिखाई में भी रुचि बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 10 November 2025 | आज का प्रेम राशिफल 10 नवंबर | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

वृषभ राशि का टैरो राशिफल

वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी उत्तम रहने वाला है। आज संतान पक्ष से इस राशि के जातकों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी बात को लेकर वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ सकता है।

मिथुन राशि का टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, इस राशि के जातक अगर कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं, तो इन्हें जल्दबाजी से बचना चाहिए। सभी पक्षों का सही तरीके से मूल्यांकन करने के बाद ही कोई फैसला करें।

कर्क राशि का टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के हिसाब से कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कर्क राशि के जातकों को यह सलाह दी जाती है कि सहनशक्ति से काम लें और दूसरों के सामने कार्यक्षेत्र में खुद को असहज महसूस न होने दें।

सिंह राशि का टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। आज का दिन व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ दिलाने वाला है। वहीं आज यह जातक अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर सकेंगे।

कन्या राशि का टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स के मुताबिक कन्या राशि के अविवाहित जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज विवाह के योग बन रहे हैं और अपनों से मुलाकात होगी। वहीं पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक आज इन जातकों को व्यर्थ की भागदौड़ करना पड़ सकता है। इसलिए सलाह है कि व्यर्थ की भागदौड़ से बचें और अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और दिखावे व आडंबर से दूर रहना हितकर रहेगा।

वृश्चिक राशि का टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज का दिन वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक मामलों में काफी अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके हुए कार्यों में प्रगति का संकेत मिल रहा है। वहीं हेल्थ के लिहाज से यह समय काफी अच्छा नहीं है। वाहन संभलकर चलाएं, अन्यथा चोट लग सकती है।

धनु राशि का टैरो राशिफल

आज धनु राशि के जातकों को कुछ अच्छी तो कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी, लेकिन आज आपकी सक्रियता काफी महत्वपूर्ण होगी।

मकर राशि का टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के हिसाब से मकर राशि के जातक आज काफी आक्रामक रहेंगे और इनके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे। जिसके कारण यह जातक कार्यस्थल और घर पर सभी कामों को सही तरीके से कर सकेंगे।

कुंभ राशि का टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के हिसाब से इस राशि के जातकों की किसी अहम व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। वहीं आपका मनोबल मजबूत रहेगा और रुका हुआ धन प्राप्त होगा। समाज में सम्मान मिलेगा और व्यापार में नई योजनाओं की शुरूआत होने की संभावना है।

मीन राशि का टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक मीन राशि के जातकों के कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धा मिलेगी। हालांकि पराक्रम से बिगड़े हुए सभी काम सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। वहीं परिवार में मतभेद उभर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *