Skip to content

world cup winner renuka singh thakur paid obeisance at hatkoti temple


आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य, रेणुका सिंह ठाकुर, खिताब जीतने के बाद अपनी जन्मभूमि हिमाचल प्रदेश लौटीं। उन्होंने सबसे पहले हाटकोटी स्थित प्रसिद्ध हाटेश्वरी माता मंदिर जाकर देवी का आशीर्वाद लिया।

जीत का श्रेय मां के संघर्ष को दिया

मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए, तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपनी मां के संघर्षों को दिया।

रेणुका ने भावुक होते हुए कहा, ‘मेरी मां के संघर्ष के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उनके संघर्ष को बताने के लिए कोई भी शब्द काफी नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा कि वह अपनी सफलता का क्रेडिट अपने कोच और उन सभी लोगों को देना चाहेंगी जिन्होंने उनके करियर के सफर में मदद की।

इसे भी पढ़ें: BCCI-PCB की ‘सीक्रेट’ मीटिंग, क्या सुलझेगा एशिया कप ट्रॉफी का कड़वा विवाद?

भारत की ऐतिहासिक जीत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर, 2025 को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में इतिहास रचा था। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

इस जीत के साथ ही भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद महिला वर्ल्ड कप जीतने वाला चौथा देश बन गया और उसने 52 साल का लंबा इंतजार खत्म किया।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *