Skip to content

this magical solution help remove dirt from washing machine and make it shine in minutes


वॉशिंग मशीन होने से कपड़ों को धोने का काम काफी आसान हो गया है। ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए वॉशिंग मशीन किसी वरदान से कम नहीं है। मिनटों में बिना मेहनत के ढेरों कपड़े आसानी से धुल जाते हैं। वहीं बिना घिसे वॉशिंग मशीन में कपड़े चमक जाते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि क्या होगा अगर वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलने की बजाय और गंदे होने लगें। बता दें कि अगर मशीन का इस्तेमाल लंबे समय तक किया जाए और इसकी सफाई न हो, तो ऐसी कंडीशन में वॉशिंग मशीन में कपड़े साफ होने की बजाय गंदे होने लगेंगे।

लंबे समय तक इस्तेमाल करने से मशीन में डिटर्जेंट और पानी जम जाता है, जोकि कीचड़ बन जाता है। कपड़ों को धोने वाली वॉशिंग मशीन को खुद भी धुलाई और सफाई की जरूरत होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वॉशिंग मशीन को बिना घिसे या बिना रगड़े कैसे अंदर से साफ कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Cooking Tips: घर पर बनाएं मार्केट जैसे नर्म दही भल्ले, ये सीक्रेट टिप्स हैं बेहद असरदार

सामग्री

सिरका 

बेकिंग सोडा

नींबू के छिलके

ईनो

बोरेक्स पाउडर

डीस्केल

ऐसे बनाएं वॉशिंग मशीन की सफाई का घोल

वॉशिंग मशीन की सफाई वाला घोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेकिंग सोडा लें। मशीन के साइज के हिसाब से सभी चीजों की मात्रा का ध्यान रखें। उसमें 2 पैकेड ईनो मिलाएं। अह बोरेक्स पाउडर और नींबू के रस के साथ इसके छिलकों को भी घोल में मिला दें। इस तरह से वॉशिंग मशीन को चमकाने वाला मिश्रण तैयार है।

ऐसे करें वॉशिंग मशीन की अंदर से सफाई

अब मशीन को साफ करने वाले पेस्ट को मशीन के अंदर डालें। फिर इसमें आधी बाल्टी पानी और विनेगर डालें। ध्यार रखें कि मिश्रण डालने के फौरन बाद इन दोनों चीजों को फटाफट डालें। इसके बाद मशीन को 10 मिनट के लिए चला दें। इसके 3-4 एल्युमिनियम फॉइल्स की बॉल्स डाल दें। जब गंदा पानी दिखने लगे, तो इसको बाहर निकाल दें। इससे मशीन की सारी गंदगी बाहर आ जाएगी और वॉशिंग मशीन की स्मेल भी दूर हो जाएगी।

इस पाउडर से करें सफाई

आखिर में आपको डीस्केल डालना है। यह लिक्विड और पाउडर दोनों में आता है। इसे वॉशिंग मशीन में डालकर फिर से सफाई करें। इसका इस्तेमाल महीने में एक बार करें। इससे मशीन खुद से अच्छे से साफ हो जाती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *