Skip to content

apple obsolete list update 7 year old models abandoned by apple no longer serviceable


Apple Obsolete List Update

Unspalsh

एप्पल ने अपनी ऑब्सोलेट लिस्ट में कई पुराने iPhone, iPad और Apple Watch मॉडलों को शामिल किया है, जिनमें फर्स्ट जनरेशन iPhone SE और 2017 का iPad Pro प्रमुख हैं, जिससे इन डिवाइस के मालिकों की चिंता बढ़ गई है। ऑब्सोलेट श्रेणी में आने वाले उपकरणों को अब एप्पल से कोई भी मरम्मत या सर्विस सपोर्ट नहीं मिलेगा, जो 7 साल से अधिक समय से बंद बिक रहे हैं।

एक बार फिरसे Apple ने उन डिवाइसेज की लिस्ट अपडेट की है जिन्हें कंपनी अब सपोर्ट नहीं देगी। इस ऑब्सोलेट डिवाइसेज की सूची में iPhone से लेकर iPad और Apple Watch तक कई पुराने मॉडल शामिल हुए हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा फर्स्ट जनरेशन iPhone SE की है, जिसको लोग प्यार से ‘छुटकू iPhone’ भी कहते हैं।

कौन-से Apple डिवाइस बेकार हुए

इस लिस्ट में नई अपडेटेड लिस्ट में iPhone SE (फर्स्ट जनरेशन), iPad Pro (12.9 इंच- 2017 मॉडल), Apple Watch Series 4 Hermes और Beast Pill 2.0 को शामिल किया गया है।

क्या है Apple की Obsolete List?

बता दें कि, एपल हर डिवाइस को दो कैटेगरी में रखता है जिनमें विंडेज और ऑब्सोलेट शामिल होते हैं। विंटेज डिवाइस वह होते हैं जिनकी ब्रिकी बंद हुए 5 से 7 साल के बीच का समय हो गया हो। इन प्रोडक्ट सर्विस और रिपेयर के लिए एलिजिबल रहते हैं, हालांकि यह पार्ट्स की उपलब्धता पर निर्भर करता है। बल्कि ऑब्सोलेट डिवाइस वह होते है जिनकी बिक्री बंद हुए 7 साल से ज्यादा हो चुके है। इन डिवाइस को कंपनी किसी भी तरह का रिपेयर सपोर्ट नहीं देता। जो डिवाइस ऑब्सोलेट लिस्ट में शामिल होने का मतलब है कि यूजर्स अब इन मॉडलो  की सर्विसिंग के लिए Apple की तरफ से कोई मदद नहीं मिलेगी।

अन्य न्यूज़





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *