Skip to content

चुकंदर के पत्ते फेंकें नहीं! बनाएं Winter Special साग, ये Super Tasty Recipe सबको आएगी पसंद


ठंड के मौसम में बाजार में अलग-अलग तरह साग देखने को मिलते हैं। लोग अपने घर में हरी सब्जियां लेकर आते हैं। सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा साग ही खाया जाता है। आजकल हर किसी के घर में हर दूसरे दिन पालक हो, बथुआ हो या फिर सोया-मेथी का साग मम्मियां बनाती रहती हैं। वहीं, गरमा-गरम दाल-चावल साग के साथ सलाद हो, तो दिल ही खुश हो जाता है। सलाद में आमतौर पर लोग गाजर, मूली, खीरा और चुकंदर का सेवन करते हैं, क्या आपने कभी चुकंदर के पत्तों की सब्जी कभी खाई है या फिर आप इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। एक बार इस रेसिपी को बना लिए तो आप कभी भी चुकंदर के पत्तों को नहीं फेकेंगी। इस लेख में हम आपको बताने जा रहा है चुकंदर के पत्तों का साग कैसे बनाएं।

चुकंदर के पत्तों से कैसे बनाएं साग? रेसिपी

– चुकंदर का साग बनाने के लिए सबसे पहले पत्तों को अच्छे से पानी से धो लें।

– अब पत्तों को पोछकर बारीक-बारीक काट लें।

– इसके बाद लहसुन की कलियों को छीलकर चार टुकड़े और हरी मिर्च को काट लें।

– यदि आप चुकंदर के पत्ते कम है, तो आप इसमें आलू भी डाल सकती हैं।

– इसके बाद मीडियम फ्लेम पर कड़ाही रखें और 2 चम्मच तेल डालें।

– जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें लहसुन की कलियां और हरी मिर्च डालकर भूनें।

– भूनने के बाद कटे गए पत्तों को डालकर चलाएं और थाली से ढककर 2-3 मिनट के छोड़ें।

– जब ढंग से पक जाए तो इसमें काली मिर्च डालें।

– सभी सामग्री के मिलाने के बाद साग को मुरझाने तक पकाएं।

– इसके बाद इसे चलाते हुए भूनें जब तक साग पूरी तरह साफ न हो जाए।

– आखिर में नमक डालकर 5 मिनट भूनें और नींबू का रस डालें और गैस बंद कर दें।

– इसको आप गरमा-गरम साग को रोटी या दाल-चावल के साथ सर्व करें।

इन बातों का रखें ध्यान

– चुकंदर का साग बनाते समय इसे गैस के लो फ्लेम ही पकाएं।

– साग में लास्ट में नमक डालें।

– यदि आलू का इस्तेमाल कर रही हैं, तो आलू को क्यूब के आकार में काटें। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *