Skip to content

Farhan Akhtar Birthday: बॉलीवुड के 'All Rounder' हैं फरहान अख्तर, ऐसे किया बॉलीवुड पर राज


बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर आज यानी की 09 जनवरी को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। फरहान बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं, जो फिल्मों को रियल बनाने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। फरहान एक लेखक, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और सिंगर भी हैं। हालांकि फिल्म को लेकर कभी उनको अपने पिता की नाराजगी सहनी पड़ी, तो कभी उनको फिल्म में एक्टर को लेने के लिए कई महीनों तक इंतजार करना पड़ा। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर फरहान अख्तर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

मुंबई में 09 जनवरी 1974 को फरहान अख्तर का जन्म हुआ था। इनके पिता मशहूर लिरिसिस्ट और गीतकार जावेद अख्तर हैं और मां का नाम हनी ईरानी है। जब फरहान काफी छोटे थे, तो उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। अपनी लॉ की डिग्री पूरी करने के बाद फरहान ने फिल्म इंडस्ट्री में पैठ बनाने का प्रयास शुरूकर दिया।

फिल्मी करियर

परिवार में फिल्मी माहौल देखते हुए बड़े हुए फरहान अख्तर ने भी यह राह पकड़ी। साल 2001 में फरहान ने ‘दिल चाहता है’ फिल्म बनाई। इस फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ ही खुद भी लीड रोल निभाया। यह फिल्म सफल रही और एक कल्ट बन गई। फिर साल 2004 में उन्होंने ‘लक्ष्य’ फिल्म को डायरेक्ट किया, इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने काम किया था और यह फिल्म भी सुपरहिट रही। इसके बाद फरहान अख्तर की इमेज एक सफल डायरेक्टर और एक्टर के रूप में बनी। 

नेशनल अवॉर्ड

इसके अलावा फरहान अवॉर्ड किंग हैं और अब तक वह 52 से अधिक खिताब अपने नाम कर चुके हैं। पहली फिल्म के लिए उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता था। वहीं अब तक वह कई फिल्म फेयर बतौर अभिनेता और डायरेक्टर जीत चुके हैं। इसके अलावा फिल्म ‘मिल्खा सिंह’ जैसी शानदार कहानियों के लिए फरहान के अभिनय समर्पण को भी लोग सलाम करते हैं। इसके अलावा वह एक शानदार प्रोड्यूसर हैं, जो दर्जनों कहानियां ऐसी कह चुके हैं, जिनको लोगों द्वारा काफी पसंद किया है।

पर्सनल लाइफ

फरहान अख्तर ने 26 साल पहले यानी की साल 2000 में अधुना भवानी से शादी की। फरहान अधुना से डायरेक्टरल डेब्यू फिल्म के दौरान मिले थे। इस दौरान दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। लेकिन साल 2016 में फरहान और अधुना ने तलाक ले लिया। इसके बाद फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर से शादी कर ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *