Skip to content

Dinner बनेगा Super Hit! इस Easy Recipe से बनाएं गाजर-मटर-आलू की कढ़ी, भूल जाएंगे पुराना स्वाद


आपने कढ़ी पकौड़ा खूब खाई होगी। लेकिन इस बार घर पर एक बार गाजर मटर आलू की कढ़ी जरुर बनाएं। इसे खाकर कभी स्वाद नहीं भूल पाएंगे। आप चाहें तो यूपी की बेहद लोकप्रिय डिश गाजर-मटर-आलू की कढ़ी बनाकर घर के सभी सदस्यों को कुछ नया और खास स्वाद चखने का नया अवसर दे सकती हैं। यह कढ़ी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि रोजाना बनने वाली कढ़ी से बिल्कुल अलग भी है। चलिए, इस खास कढ़ी को बनाने की आसान रेसिपी आपको इस लेख में बताते हैं।
गाजर आलू मटर की कढ़ी कैसे बनाएं?
 – सबसे पहले आप एक गहरा बर्तन लें।
 – इसके बाद इसमें आपको मेथी दाना डालना है।
 – अब इसमें हींग और करी पत्ता डालना है।
 – इसमें अब आपको प्याज डालकर अच्छे के भुनना है।
 – अब आपको इसमें मटर, आलू और गाजर को डालें और अच्छे से भुनें।
 – इसे तब तक ढककर रखें जब तक सब्जियां थोड़ी नरम न हो जाएं। 
 – इसमें अब दही और पानी को अच्छे से मिला लें।
 – फिर आपको इसमें बेसन, हल्दी, मिर्च और नमक डालकर इसक बेटर तैयार करना है।
– सब्जियां अच्छे से पक जाने के बाद, इसमें बेसन और दही के घोल को डालें और इसे पकने के लिए छोड़ दें।
 – अब आप जरुरत के अनुसार नमक, मिर्ची और डाल सकती हैं। 
 – अच्छे पकने के बाद इसमें सूखी लाल मिर्च के साथ घी का तड़का लगाएं।
 – अब इसको आप गर्मा-गरम सर्व करें।
 कैसे सर्व करें गाजर आलू मटर की कढ़ी?
 – इसे सर्व करने के लिए आप इसमें अच्छा घी का तड़का लगाएं।
 – अब आपको मक्के या बाजरे की रोटी अच्छे से घी डालकर इसे सर्व करें।
 – इसके खाते ही आपके मुंह का स्वाद बदल जाएगा। यह बेहद ही स्वादिष्ट लगती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *