Skip to content

Palmistry Tips: हथेली में ये 'Lucky Sign' है तो पैसों की नहीं होगी कमी, जानें कैसी होती है इनकी Personality


हस्तरेखा शास्त्र में हथेली में शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान एक शुभ संकेत माना जाता है। यह निशान जातक के जीवन में भौतिक सुख, मधुर वाणी और आकर्षण का प्रतीक होता है। हथेली में शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे उभार वाला क्षेत्र होता है। जोकि जीवन रेखा से घिरा होता है। शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान जातक को प्रभावशाली और आकर्षण व्यक्तित्व प्रदान करता है। ऐसे जातकों का रंग-रूप काफी ज्यादा प्रभावी होता है। प्रभावी व्यक्तित्व होने के कारण हर कोई उनकी ओर एक बार पलटकर देखता जरूर है।
इन लोगों की वाणी में इतनी मिठास होती है कि हर कोई इनसे बात करना चाहता है। यह जातक अपने शब्दों के जादू से सामने वाले का दिल जीतने की कला बखूबी जानते हैं। शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान होना यह बताता है कि जातक भौतिक सुखों का आनंद लेता है। वहीं इन लोगों का पर्स कभी खाली नहीं रहता है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 29 January 2026 | आज का प्रेम राशिफल 29 जनवरी | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

तड़क-भड़क से भरा जीवन

ऐसे लोग अपने जीवन में विलासिता का अनुभव करते हैं। फिर परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों। इनके पास हमेशा अच्छे गैजेट्स और तड़क-भड़क देखने को मिलेगी। यह लोग अच्छी जगहों पर उठना बैठना पसंद करते हैं और इनके अपने बनाए हुए कुछ स्टैंडर्ड होते हैं, जिनसे यह समझौता नहीं करते हैं।
इन जातकों को पता होता है कि इनको जीवन में आगे क्या करता है। यह अपने विचारों को लेकर काफी स्पष्ट होते हैं। शुक्र पर्वत पर बना त्रिभुज बताता है कि ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में खूब धन-दौलत कमाते हैं। साथ ही यह अपने जीवन में भी सफलता प्राप्त करते हैं। यह लोग गाने-बजाने और गीत-संगीत के शौकीन होते हैं। 

निगेटिव साइड

अगर निगेटिव साइड की बात करें, तो ऐसे लोग अधिक मेहनत करने वाले काम नहीं कर पाते हैं। इन लोगों के लिए कंफर्ट जोन काफी मायने रखता है। वहीं तनावपूर्ण माहौल में नहीं रह पाते हैं और न ही दूसरों को तनाव देते हैं। इन जातकों की जिंदगी का फलसफा मजे करना होता है। सबको साथ लेकर चलने की जगह कई बार यह खुद को आगे रखते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *