Skip to content

Winter Special: घर पर बनाएं Restaurant जैसा कुरकुरा गार्लिक पराठा, सब पूछेंगे Secret Recipe


सर्दियों के मौसम में तला-भुना खाना काफी अच्छा लगता है। इस मौसम कई बार पराठा खाने की क्रेविंग तेज हो जाती है। इसी कारण से सुबह के नाश्ते में ज्यादातर लोग आलू, मूली, गोभी और मेथी के पराठे दही के साथ जरुर खाते है। अगर आप भी पुराने पराठे खाकर बोर हो चुके हैं और अब अपने टेस्ट बड्स को ट्रीट देने के साथ सेहत को भी अच्छा बनाए रखना चाहते हैं, तो घर पर इसे जरुर बनाएं। आइए आपको बताते हैं लहसून का क्रिस्पी गार्लिक पराठा कैसे बनाएं।

लहसुन का पराठा बनाने के लिए सामग्री

– 2 कप गेहूं का आटा

– 10-12 लहसुन की कलियां

– 1-2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च

– 1/4 कप ताजा हरा कटा धनिया

– 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

– 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

स्वादानुसार नमक

– पराठा तलने के लिए घी या तेल

लहसुन का पराठा बनाने का तरीका

सबसे पहले आप कटे हुए लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, मसाले और नमक को आटे में मिलाकर धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। इसके बाद ही आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर उनसे बेलन की मदद से पराठा को बेल लें। जब पराठे को गरम तवे पर डालें, तो घी लगाते हुए पराठों को सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। आपके टेस्टी और गार्लिक पराठा बनकर तैयार है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *