Skip to content

Potato Boiling Tips: अब आलू Boiling के लिए पानी की नहीं जरूरत, बस एक चुटकी नमक करेगा काम


हमारे यहां पर कई तरह की चीजें खाई और बनाई जाती हैं। वहीं अगर आलू की बात करें, तो यह एक ऐसी सब्जी है, जो सभी चीजों के साथ एडजस्ट हो जाती है। परवल, गोभी, शिमला मिर्च जैसी कई सब्जियों में आलू मिलाया जाता है। वहीं आलू से कई तरह के स्नैक्स भी बनाए जाते हैं, लेकिन अगर सबसे ज्यादा कुछ पसंद किया जाता है कि, तो वह आलू का पराठा है। इसको बनाने के लिए आलू को उबालना जरूरी है।
उबले हुए आलू से सिर्फ पराठा नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ बन सकता है। आमतौर पर लोग कुकर में पानी के साथ आलू उबालते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि बिना पानी के भी आप आलू उबाल सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बिना पानी के आलू कैसे उबाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Restaurant वाला स्वाद अब घर पर! बनाएं Creamy Coriander Soya, ये है Secret Recipe

ऐसे उबालें बिना पानी के आलू

सबसे पहले जितने आलू की जरूरत है ले लें और उनको अच्छे से धो लें। फिर इनका चाहें तो छिलका भी उतार सकती हैं। लेकिन छिलके के साथ आलू पकाने से उनमें मौजूद पोषक तत्व कम नहीं होते हैं।
आलू को सीधे प्रेशर कुकर में रख दें और इसमें बिल्कुल भी पानी न डालें।
इसमें ऊपर से थोड़ा सा नमक छिड़क दें और चाहें तो इसमें हल्का सा मसाला भी डाल सकती हैं। इससे आलू में स्वाद आ जाएगा।
अब कुकर का ढक्कन बंद करके इसको मीडियम फ्लेम पर पकने के लिए रख दें। वहीं एक सीटी आते ही गैस बंद कर दें। फिर कुकर से अपने आप प्रेशर निकलने दें।

आलू पक गए हैं कि‍ नहीं कैसे करें चेक

जब कुकर का पूरा प्रेशर निकल जाए, तब कम से कम 10 मिनट बाद ढक्कन खोलें। फिर आलू में नुकीली चीज या चाकू लगाकर चेक करें कि आलू पकी हैं या नहीं। अगर नुकीली चीज आसानी से अंदर चला जाए, तो समझ जाएं कि आलू पूरी तरह से पक चुके हैं। इस तरीके से आलू की अपनी नमी और कुकर की भाप भी उसे नरम बना देती हैं। पानी न होने के कारण आलू में एक्स्ट्रा पानी नहीं आता है। इससे इसका स्वाद भी नहीं बिगड़ता है।

सही तरीका

बता दें कि आलू उबालते समय सही साइज का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। छोटे आलू जल्दी पक जाते हैं और बड़े आलू थोड़ा अधिक समय लेते हैं। अगर आलू ज्यादा बड़े हैं, तो इनको आधा काट
लेना सही है। इससे सी आलू एक साथ पक जाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *