Skip to content

दिल्ली पुलिस के Paid PR वाले दावों को Mardaani 3 के मेकर्स ने किया खारिज


हाल ही में सोशल मीडिया पर दिल्ली में लड़कियों के लापता होने की खबरों ने काफी जोर पकड़ लिया था। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें अफवाह करार दिया। पुलिस ने चौंकाने वाला दावा किया कि ये खबरें पेड प्रमोशन के जरिए फैलाई जा रही हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या यह रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ के प्रमोशन का कोई हिस्सा है?

यशराज फिल्म्स ने दी सफाई

इन गंभीर आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए यशराज फिल्म्स के प्रवक्ता ने साफ किया कि उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यशराज फिल्म्स एक 50 साल पुरानी प्रतिष्ठित कंपनी है जो उसूलों और ईमानदारी पर टिकी है। हम इन आरोपों का कड़ा विरोध करते हैं कि ‘मर्दानी 3′ के प्रमोशन के लिए किसी संवेदनशील मुद्दे का गलत इस्तेमाल किया गया है।’ मेकर्स ने आगे कहा कि उन्हें प्रशासन पर पूरा भरोसा है और जल्द ही सच सबके सामने आ जाएगा।
 

इसे भी पढ़ें: Bhagam Bhag 2 Film Controversy: Govinda के Exit पर फैंस में नाराजगी, Social Media पर ट्रेंड हुआ #JusticeForGovinda, मेकर्स से पूछे सवाल!

दिल्ली पुलिस की सख्त चेतावनी

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि कुछ सुरागों की जांच के बाद पता चला है कि लापता लड़कियों की बढ़ती संख्या का जो माहौल बनाया जा रहा है, वह असल में पैसे देकर फैलाया गया डर है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि पैसे के लालच में जनता के बीच दहशत फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे फर्जी कैंपेन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

इसे भी पढ़ें: फिल्म Ghooskhor Pandat पर बवाल! FIR और NHRC के नोटिस के बाद मेकर्स ने हटाई प्रचार सामग्री, Manoj Bajpayee ने दी सफाई

आंकड़ों की हकीकत

लोगों की चिंता को दूर करते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया कि 2026 में लापता होने वाले लोगों की संख्या में कोई असामान्य उछाल नहीं आया है। ट्रेंड पिछले सालों की तरह ही स्थिर है (औसतन 2,000 मामले प्रति माह)। पिछले साल 2025 में भी करीब 24,500 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट थी, जिनमें से पुलिस लगातार लोगों को ढूंढने का काम कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *