Skip to content

अब टोकरी भरकर मिलेंगे बैंगन, बस घर पर बनाएं यह Organic Pesticide Spray, कीड़े हो जाएंगे मिनटों में गायब!


अक्सर होता है कि बदलते मौसम में या फिर तेज हवाओं के कारण आपके गार्डन या गमले में लगे पौधे मुरझाने लगते हैं। जब पौधों में कीड़ों के हमले के कारण पौधों की ग्रोथ रुक जाती है और इस पर फल भी नहीं आते हैं। यदि फरवरी के महीने में बैंगन के पौधे की ठीक से देखभाल न हो, तो पौधे पर कीड़ों का अटैक शुरु हो जाता है। जिससे पौधा पूरी तरह से खराब कर देती है। जिस वजह से बैंगन के पेड़ पर फल आने बंद हो जाते हैं और पौधा धीरे-धीरे मरझाने लगता है। ऐसे में आप घर की किचन में मौजूद कुछ चीजों से एक असरदार ऑर्गेनिक कीटनाशक स्प्रे बनाकर इसका यूज करें। यह पौधे के सभी कीड़ों को दूर भागा देगा। चलिए आपको बताते हैं कैसे तैयार करें यह कीटनाश्क स्प्रे।
बैंगन के पौधे पर कैसे पहचान करें कीडें
कीट हमेशा कोमल टहनियों और फूलों के पास अंडे देता है। अंडों से निकले लार्वा तने या फल में घुल जाते हैं। इसका सबसे बड़ा लक्षण है फलों में छोटे गोल छेद दिखना। अगर कीड़ों की वजह से बैंगन में फल निकल भी जाए, तो इसके अंदर का गूदा सड़ा निकल जाता है या फिर बैंगन में कीड़े लगने लगते हैं। कीट के कारण पौधे की ग्रोथ भी पूरी तरह से रोक देता है।
घर पर बनाएं लहसुन और नींबू का कीटनाशक स्प्रे
इस स्प्रे को बनाना बेहद आसान है। यह स्प्रे पूरी तरह से नेचुरल और किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजों से बन जाता है। लहसुन में पाया जाता है सल्फर, जो कीटों को दूर भगाने के काम करता है और नींबू में पाए जाने वाला सिट्रिक एसिड कीड़ों और फंगल इंफेक्शन को दूर करने में सहायक होता है। 
होममेड स्प्रे बनाने की आवश्यक सामग्री
– लहसुन -1 पूरी गांठ
– नींबू – आधा
 – पानी – 2 लीटर
 – स्प्रे बोतल-1
घर पर कैसे बनाएं कीटनाशक?
– इसके लिए लहसुन की सभी कलियां छीलकर इनका अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। अब जरुरत अनुसार इसमें 100ml पानी मिलाएं और पेस्ट बनाएं।
 – फिर आप इस मिश्रण को कम से कम 6 घंटे के लिए ढककर रख दें।
 – 6 घंटे बाद इस पेस्ट में आधे नींबू का रस निचोड़ें और इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब छन्नी से अच्छे से इसे छान लें।
– फिर इसको करीब 2 लीटर पानी में अच्छे से मिला लें। अब इस तैयार किए गए घोल को स्प्रे बोतल में भर लें। ऑर्गेनिक कीटनाशक एकदम तैयार है।
बैंगन के पौधे में कैसे करें स्प्रे का इस्तेमाल
– सबसे पहले आप कीड़े लगे हुए पत्ते और फलों को पौधे से अलग कर दें।
– इसके बाद सूखी और छेद वाली टहनियां पौधे से काटकर हटा दें और गमले या गार्डन में गिरे हुए खराब फल मिट्टी से हटा दें। 
– फिर आप कीड़े को हटाने के लिए कीट स्प्रे का इस्तेमाल करें। इससे आपके पौधे भी स्वस्थ रहेंगे।
– इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा स्प्रे को सुबह या शाम को इस्तेमाल करें। वहीं, तेज धूप में स्प्रे करने से बचें। अगर आप धूप में स्प्रे करेंगी तो होममेड स्प्रे का असर कम हो जाएगा। 
– इस स्प्रे का छिड़काव पौधे के हर एक हिस्से में करें इससे पूरे पौधे को अच्छी तरह से भिगोएं और पत्तों के नीचे की सतह पर भी स्प्रे करें। पौधे पर आने वाले नए फूल और फलों भी इसका छिड़काव करें।
– सही तरीके से इसका इस्तेमाल करने के बाद 10 दिनों में ही बैंगन के कीड़े पूरी तरह दूर हो जाएंगे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *