Skip to content

IND vs PAK T20 World Cup का फीवर, Delhi में Live Screening और स्पेशल मेन्यू की धूम


भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 विश्व कप मुकाबले से पहले दिल्ली-एनसीआर के रेस्तरां और सिनेमा हॉल ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास मेन्यू, ऑफर और लाइव स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है।   रेस्टोरेंट ने इस विशेष मैच के लिए खाने पीने के चीजों का नाम क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले शब्दों की तरह रखा है। इसमें “हैट-ट्रिक”, “बीयर बाउंडरी”, “सिक्सर सेवर”, “बाउंडरी बिंज” और “बाउंडरी बाइट्स” जैसे विशेष मेन्यू को तैयार किए गए है। इस दौरान रेस्तरां प्रशंसकों के लिए कई पेशकश कर रहे हैं।

 मजेदार होगा रेस्तरां का मेन्यू

‘कैफे दिल्ली हाइट्स’ अपने सभी रेस्तरां में ऐसे मेन्यू पेश करेगा जो  क्रिकेट के सीधा प्रसारण और स्वादिष्ट भोजन के रोमांच को  एक साथ लायेगा।
 बयान में कहा गया, “मेन्यू में हमारे दिल्ली के लोकप्रिय व्यंजनों को शामिल किया है। ये शाकाहारी और मांसाहारी दोनों विकल्पों में उपलब्ध हैं।”
मल्टीप्लेक्स पीवीआर इनॉक्स ने जियोस्टार के साथ साझेदारी करके चुनिंदा सिनेमा हॉल में सभी मैच लाइव दिखाने की व्यवस्था की है, जिससे स्टेडियम जैसा रोमांच बड़े पर्दे पर मिलेगा।

 भारत और पाकिस्तान मैच के लिए सिनेमा तैयार

मल्टीप्लेक्स चैन ने बताया, “15 फरवरी 2026 को होने वाला भारत-पाक मैच 50 से अधिक जगहों में 300 स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। दर्शकों की मांग के अनुसार अतिरिक्त स्क्रीन जोड़ी जाएंगी।”
इसके लिए टिकट की कीमत केवल 99 रुपये से शुरू है। लाइव स्क्रीनिंग में ग्रुप चरण के भारत के मैच, सुपर आठ, प्लेऑफ, सेमीफाइनल और फाइनल शामिल होंगे।
पीवीआर इनॉक्स के लीड स्पेशलिस्ट आमेर बिजली ने कहा, “क्रिकेट और सिनेमा को लेकर देश में बड़ा जुनून है। पिछले साल लाइव क्रिकेट स्क्रीनिंग को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जो दर्शाती है कि बड़े मैच सिनेमा हॉल में देखना प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है।”

दिल्ली-एनसीआर के लगभग सभी बार और रेस्तरां में मैच की स्क्रीनिंग उपलब्ध होगी, जिनमें खान मार्केट में वॉक इन द क्लाउड्स, साकेत में फ्लो ब्रू एंड वाइन, पूसा रोड पर डेलिया बार एंड ग्रिल, सूरजमल विहार में फॉर्च्यून पार्क ईस्ट दिल्ली और मालवीय नगर में रीसेट कैफे शामिल हैं।
लाइव स्क्रीनिंग के अलावा खाने-पीने पर मिलने वाले ऑफर से कुछ लोगों के लिए यह खेल आयोजन और भी शानदार होने की उम्मीद है।
आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज सात फरवरी को हुआ था। इसका फाइनल आठ मार्च को होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *