Skip to content

Instagram का Valentine's Day Gift: नए Secret DM फीचर्स और Stickers से करें प्यार का इजहार


हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह दिन प्रेम, स्नेह और आपसी सम्मान को व्यक्त करने के लिए समर्पित होता है। लोग अपने पार्टनर, मित्र या प्रियजन को कार्ड, फूल, चॉकलेट या गिफ्ट देकर अपने भाव प्रकट करते हैं। इसका नाम सेंट वैलेंटाइन के नाम पर पड़ा, जिन्होंने प्रेम और मानवता का संदेश दिया था। आज के समय में यह पर्व केवल प्रेमी-प्रेमिका तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार और दोस्तों के प्रति स्नेह जताने का अवसर भी बन गया है। आज 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया भी पीछे नहीं रहा और इंस्टाग्राम ने भी इसके लिए नए अपडेट जारी किए हैं। मेटा ने इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए कुछ बेहतरीन और खास लिमिटेड-एडिशन फीचर्स पेश किए हैं। ये नए फीचर्स आपकी  स्टोरीज, पोस्ट, रील्स और आपके DMs (डायरेक्ट मैसेजेस) को भी वैलेंटाइन थीम में तब्दील कर देंगे। इन फीचर्स को आप 16 फरवरी तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्टोरीज और रील्स के लिए नए वैलेनटाइन-थीम फीचर्स
इंस्टाग्राम ने स्टोरीज और रील्स के लिए खास वैलेंटाइन डे थीम टेक्स्ट एलिमेंट्स और एनिमेशन जोड़े हैं। अब यूजर्स अपनी फोटो और वीडियो में नए रोमांटिक फॉन्ट और इफेक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर को यूज करने से आपका कंटेंट काफी आकर्षक नजर आएगा। इसके अतिरिक्त, यूजर्स अपनी सेल्फी को फ्रेम करके उसे स्टिकर में बदल सकते हैं और फिर उसे स्टोरीज में शेयर कर सकते हैं। आप अपनी स्टोरी को कस्टमाइज कर सकते हैं।
लव-थीम स्टिकर और कस्टम मेंशन स्टिकर
वैलेंटाइन डे को ध्यान में रखकर इंस्टाग्राम ने कई नए लव-थीम स्टिकर भी जोड़े हैं। इन स्टिकर्स का यूज करके आप अपनी फीलिंग्स को शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही कस्टम मेंशन स्टिकर की मदद से आप अपने दोस्तों या पार्टनर को खास अंदाज में टैग कर सकते हैं। 
डीएम में भी मिलेगा वैलेनटाइन डे का खास अनुभव
इंस्टाग्राम ने डायरेक्ट मैसेजेस  (DMs) के लिए भी वैलेंटाइन-थीम चैट डिजाइन की है। कुछ मजेदार फीचर को जोड़ा है। इसकी मदद से आप अपनी चैट का लुक और फील पूरी तरह वैलेंटाइन डे पर ले सकते हैं। सीक्रेट फ्रेजेज का इस्तेमाल कर चैट में खास इफेक्ट्स दिखाई देंगे जिससे बातचीत और ज्यादा इंटरैक्टिव बन जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *