Skip to content

Holi Special: आलू के चिप्स काले नहीं पड़ेंगे, अपनाएं ये Superhit Kitchen Tips


होली का त्योहार रंग और तरह-तरह पकवान के लिए जाना जाता है। चिप्स-पापड़ के बिना होली का त्योहार भी अधूरा लगता है। जैसे ही धूप तेज होने लगी है लोगों की छतों पर आलू के चिप्स सूखते हुए नजर आ जाते हैं। कई घरों में चिप्स-पापड़ बनने शुरु हो गए हैं। हर कोई आलू के चिप्स बनाते समय कुछ न कुछ गलती कर ही देता है। अक्सर होता है कि, जब चिप्स को उबालते हैं, तो यह टूटने लगते हैं। यदि आलू कद्दूकस करते समय खुला छोड़ दिया जाए, तो इनका रंग सफेद से काला हो जाता है। यदि आप पहली बार आलू के चिप्स बनाने जा रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। 
चिप्स बनाने के लिए किस तरह के आलू चूनें?
अगर आप आलू चिप्स बनाने जा रहे हैं, तो सही आलू का चुनाव करना बहुत ही जरुरी होता है। यह एकदम सच है कि चिप्स अच्छे तभी बनेंगे जब आलू का सही चयन किया गया हो।
– चिप्स बनाने के लिए हमेशा पुराने आलू का चुनाव करें।
– दरअसल, नए आलू में स्टार्च अधिक होता है, जिससे चिप्स काले या लाल पड़ जाते हैं।
– आलू बड़े साइज के और बिना दाग-धब्बे वाले होने चाहिए। 
आलू का चिप्स बनाने का आसान तरीका
– आलू को छीलने के बाद तुरंत ही इसे पानी से भरे बर्तन में डालें।
– चिप्स को काटते समय भी स्लाइस को सीधे पानी में ही गिरने दें।
– चिप्स को काटने के बाद इनमें 4 से 5 बार साफ पानी से तब तक धोएं, जब तक कि पानी बिल्कुल साफ न दिखने लगे।
– जब चिप्स को पानी में भिगोते हैं तो उस समय एक छोटा टुकड़ा फिटकरी का डाल दें।
-फिटकारी इस्तेमाल करने से आलू की सारी गंदगी और अतिरिक्त स्टार्च को खींच लेती है।
आलू के चिप्स उबालने का सही तरीका क्या है?
– आलू को पानी से निकलने के बाद एक बड़े भगोने में पानी उबालें और इसमें नमक मिलाएं।
– जब पानी उबलने लगे, तब चिप्स डालें। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि चिप्स को लेवल 70% से 80% ही पकाना है। 
– अगर आप इन्हें पूरी तरह गला देंगी तो, तो फैलाते समय ये टूट सकते हैं। चिप्स अच्छी तरह तैयार हुए हैं या नहीं, इसकी जांच करने के लिए एक टुकड़ा लें और उसे अपने नाखून से हल्का दबाकर देखें। अगर वह सख्त और कुरकुरा महसूस हो, तो समझिए चिप्स ठीक से बन गए हैं।
– यदि यह आसानी से कट रहा है लेकिन मैश नहीं हो रहा, तो उसे तुरंत छान लें।
– फिर आप चिप्स को धूप में एक-एक करके फैलाएं।
– इस बात का ध्यान रखें कि, इन्हें सुबह जल्दी फैलाएं, जिससे पूरे दिन की तेज धूप इन्हें अच्छे से सुखा दे और ये लंबे समय तक खराब बिल्कुल भी न हो। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *