Skip to content

Abhishek Sharma की Form पर सवाल? Suryakumar Yadav का आलोचकों को करारा जवाब- 'मुझे आपकी चिंता है'


टी20 विश्व कप के तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए अभिषेक शर्मा के फॉर्म को लेकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाले सुपर आठ मैच से पहले जब सवाल उठे तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बिंदास और बेलाग जवाब दिया।
सूर्यकुमार ने कहा ,‘‘ मैं उन लोगों को लेकर चिंतित हूं जो अभिषेक की फॉर्म की चिंता कर रहे हैं। उन्हें अभिषेक के फॉर्म की इतनी चिंता क्यो है।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले साल अभिषेक ने हम सभी को कवर किया और अब उसे कवर करना हमारी जिम्मेदारी है।’’

 अभिषेक की फॉर्म की चिंता कर रहे हैं

पिछले एक साल में अभिषेक की उपलब्धियों की ओर इशारा करते हुए सूर्यकुमार ने कहा ,‘‘ मैं उन टीमों के बारे में सोच रहा हूं जो उसके खिलाफ खेलने वाली हैं कि उसने एक भी रन नहीं बनाया है। आपको बाकी के जवाब तो पता है। जब वह रन बनाता है तो क्या होता है। टीम खेल में यह होता रहता है।’’
अभिषेक को लगातार मैचों में आफ स्पिनर ने आउट किया है और वह स्लॉग शॉट खेलते समय विकेट गंवा बैठे हैं। लेकिन सूर्यकुमार इसे लेकर चिंतित नहीं हैं।
सूर्यकुमार ने कहा ,‘‘ टीम को अभिषेक से एक खास प्रकार के खेल की जरूरत है और वह यही कोशिश कर रहा है। हम नहीं चाहते कि वह अपनी पहचान खो दे। अगर यह तरीका काम नहीं करता है तो उसे कवर करने के लिये हम हैं।’’

 दक्षिण अफ्रीका के अभ्यास सत्र में कप्तान एडेन माक्ररम दो कोन रखकर गेंदबाजी करते दिखे जिनमें एक आफ स्टिक पर और दूसरा लेग स्टिक पर रखा था। इसी तरीके से सलमान अली आगा और आर्यन दत्त को अभिषेक के खिलाफ कामयाबी मिली थी।
सूर्यकुमार ने कहा ,‘‘ वे आफ स्पिनर लगायें या बायें हाथ के स्पिनर , हमने काफी क्रिकेट खेली है और सभी तैयार हैं। हम फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हैं, घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उसमें आफ स्पिनर भी कई बार नयी गेंद से बायें हाथ के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते हैं। हम सभी को अपनी रणनीति पता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *