Skip to content

bafta 2026 alia bhatt wins hearts with namaste spreads indian flavour amongst hollywood


ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) पुरस्कारों के 2026 संस्करण में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी सादगी और भारतीय जड़ों से पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। जिसे ‘ब्रिटिश ऑस्कर’ कहा जाता है, उस प्रतिष्ठित मंच पर आलिया ने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि अपनी मातृभाषा हिंदी को वैश्विक सम्मान भी दिलाया।

‘नमस्ते’ और ‘सबटाइटल्स’ वाला मज़ेदार अंदाज़

सिल्वर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही आलिया भट्ट जब मंच पर ‘बेस्ट फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज’ का पुरस्कार पेश करने आईं, तो उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत एक सरल ‘नमस्कार’ के साथ की। हॉस्ट एलन कमिंग द्वारा परिचय दिए जाने के बाद आलिया ने हिंदी में कहा: “अगला अवार्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है।” इसके तुरंत बाद उन्होंने मजाकिया लहजे में अंग्रेजी में जोड़ा, “अभी सबटाइटल्स की तलाश मत कीजिए” (Don’t reach for the subtitles just yet)। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि फिल्में अनगिनत आवाजों में बोलती हैं, फिर भी सिनेमा की भावना वैश्विक होती है।

………………………………………………………………………………………………..

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का काउंटडाउन शुरू

रश्मिका-विजय ने ऑफिशियल किया अपना रिश्ता

कपल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते

 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था

जिसमें उन्होंने अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी

इस कंफर्मेशन के बाद अब कपल अपनी ग्रैंड वेडिंग के लिए उदयपुर

के लिए रवाना हो रहा है, जिसका पहला वीडियो सामने आया है

सामने आए लेटेस्ट वीडियो में विजय फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं

उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट शर्ट और ब्लैक कोट कैरी किया हुआ हैं

वहीं रश्मिका का बॉस लेडी लुक देखने को मिल रहा है

रश्मिका ने ग्रे फॉर्मल पैंट के साथ व्हाइट शर्ट पहनी है

और पैंट से मैच करता कोट पहना हुआ है

………………………………………………………………………………………………..

BAFTA 2026: आलिया भट्ट ने ‘नमस्ते’ से जीता दुनिया का दिल

BAFTA में आलिया भट्ट ने अपनी सादगी से इतिहास रच दिया

‘बेस्ट फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज’ का अवार्ड पेश करते हुए 

आलिया ने मंच पर ‘नमस्ते’ कहकर सबको संबोधित किया 

और अपनी स्पीच की शुरुआत हिंदी में की

सिल्वर गुच्ची गाउन में सजी आलिया का यह वीडियो सोशल मीडिया 

पर वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें ‘ग्लोबल आइकॉन’ बता रहे है

………………………………………………………………………………………………..

बाफ्टा अवार्ड्स में धर्मेंद्र को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बाफ्टा 2026 में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को विशेष सम्मान दिया गया

समारोह के ‘In Memoriam’ खंड में जेसी वेयर की भावुक 

परफॉरमेंस के बीच धर्मेंद्र की तस्वीर स्क्रीन पर दिखाई गई

नवंबर 2025 में दुनिया को अलविदा कहने वाले ‘ही-मैन’ के लिए 

यह वैश्विक सम्मान उनके छह दशक लंबे करियर को एक सलाम था

………………………………………………………………………………………………..

Dipika Kakar को लिवर कैंसर के बाद हुई पेट में गंभीर बीमारी

दीपिका कक्कड़ ने खुलासा किया कि उन्हें नई बीमारी हो गई है

जिस वजह से अब उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा

शोएब इब्राहिम ने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि दीपिका को दो तीन

 दिनों से पेट दर्द हो रहा था और तब उन्होंने डॉक्टर से जांच 

करवाई तो उसमें खुलासा हुआ कि एक्ट्रेस के पेट में सिस्ट है

बीती रात दर्द तेज हो गया तो हमें डॉक्टर के पास जाना पड़ा

बता दें कि एक्ट्रेस का लिवर कैंसर ट्रीटमेंट अभी चल रहा है

………………………………………………………………………………………………..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *