Skip to content

fix your lagging phone camera with these 5 easy tips


आजकल फोन में तस्वीरों को क्लिक करना और सोशल मीडिया पर शेयर करना, हर किसी को काफी पसंद है। यादगार पल की फोटोज को लोग अपने फोन में कैद करते हैं। गौरतलब है कि स्मार्टफोन का कैमरा आज हर यूजर के लिए बेहद खास बन गया है। अब चाह लोग व्लॉगिंग के लिए यूज कर रहे हो या फिर किसी भी कार्य में फोन कैमरा ज्यादातर यूज होता है। अक्सर होता है कि फोटो क्लिक के दौरान कैमरा एप फ्रीज हो जाता है या फोटो कैप्चर में देरी आने लगती है। यदि आपका कैमरा भी लैग कर रहा है, तो इस लेख में जाने कैसे इसको ठीक करें।

फोन को रिस्टार्ट करें

यदि आपका फोन ज्यादा ही लैग कर रहा है, तो सबसे पहले आप फोन को एक बार रीस्टार्ट करके देंखें। अक्सर होता है कि कैमरा एप बैकग्राउंड प्रोसेसेज या टेम्परेरी बग के कारण स्लो हो जाता है। रिस्टार्ट करने से फाइल्स रिफ्रेश हो जाती हैं और कैमरा स्मूथ चलने लगता है।

कैमरा एप का कैश क्लियर करें

जब फोन की कैश फाइल्स भर जाती हैं तो कैमरा एप स्लो हो जाता है। इसलिए कैश हटाने से एप दोबारा फ्रेश तरीके से लोड होता है। इसको आप Settings > Apps > Camera > Storage > Clear Cache से क्लियर कर सकते हैं।

फोन की स्टोरेज

यदि आप कोई ऐसा फोन यूज कर रहे है, जिसका स्टोरेज काफी कम है, तो आपका कैमरा पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है। जिस कारण से फोन फोटो सेव करने में समय ले सकता है। हो सकता है वीडियो रिकॉर्डिंग भी अटकने लगे।

सॉफ्टवेयर अपडेट करें

यदि आपका कैमरा ज्यादा ही लैग करने लगा है, तो यह सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण भी हो सकता है। अक्सर होता है कि सिस्टम अपडटे कैमरा प्रोसेसिंग इंजन को बेहतर बनाते हैं। लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल न करने पर लैगिंग की दिक्कत बढ़ जाती है।

बैकग्राउंड एप्स ऑफ करें

 

अगर आप अपने फोन में एक साथ कई एप्स चला रहे हैं तो आपको कैमरा में लैग देखने को मिलेगा। ज्यादा एप्स चलने पर RAM फुल होने लगती है और कैमरा प्रोसेसिंग स्लो हो जाती है। जब आप कैमरा यूज करें तो सबसे पहले  Recent Apps को क्लियर कर लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *