Skip to content

Ramadan Iftar Party Special । बस 10 मिनट में इफ्तार के लिए बनाएं ये Chocolate Date Bites, खाकर सब कहेंगे वाह!


रमजान के दौरान मुसलमान इफ्तार पार्टी के लिए तरह-तरह की खास डिशेज तैयार करते हैं। स्नैक्स के बिना कोई भी इफ्तार अधूरा माना जाता है। सिजलिंग कबाब से लेकर मुंह में घुल जाने वाली फिरनी तक, इफ्तार में वैरायटी होना जरूरी है। अगर आप भी इस रमजान कुछ नया और खास ट्राई करना चाहते हैं, तो ये डिशेज जरूर बनाएं।
कंटेंट क्रिएटर प्रज्ञा सैनी ने रमजान इफ्तार ट्रीट के लिए कुछ जबरदस्त और मुंह में पानी लाने वाली रेसिपीज शेयर की हैं, ताकि आपके मेहमान रोज के रेगुलर मेन्यू से हटकर कुछ अलग और स्वादिष्ट एंजॉय कर सकें।
 

इसे भी पढ़ें: Ramadan Special: घर को दें शानदार Festive Vibe, लिविंग रूम के लिए अपनाएं ये Curtain Ideas

चॉकलेट डेट बाइट्स

सामग्री: खजूर, डार्क चॉकलेट, नारियल का तेल और पसंद के नट्स।
बनाने का तरीका: सबसे पहले खजूर की गुठली निकालकर उसमें अपनी पसंद के नट्स भर दें। अब डार्क चॉकलेट को थोड़ा नारियल तेल डालकर पिघलाएं और हर खजूर को उसमें अच्छी तरह डुबो दें। तैयार खजूरों को पार्चमेंट पेपर पर रखें, ऊपर से कुचले हुए बादाम या नट्स छिड़कें और फ्रिज में रख दें। जब चॉकलेट पूरी तरह सेट हो जाए, तो स्वादिष्ट चॉकलेट डेट बाइट्स परोसने के लिए तैयार हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *