Skip to content

march 2026 hindu festival calendar and puja timings


होलिका दहन (3 मार्च 2026, मंगलवार)

होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात मनाया जाता है और यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होलिका दहन के दिन लोग विधिवत रुप से होलिका की पूजा कर अग्नि प्रज्वलित करते हैं और नकारात्मक ऊर्जा को जलाने का संकल्प लेते हैं। 

होली (4 मार्च 2026, बुधवार)

रंगों, खुशियों और भाईचारे का पर्व है होली। होलिका दहन के अगले दिन होली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं और अपने सभी गिले-शिकवे दूर करते हैं और उत्सव मनाते हैं। गुजिया, गीत-संगीत और पारंपरिक पकवान इस पर्व की रौनक को और बढ़ा देते हैं।

पापमोचनी एकादशी (15 मार्च 2026, रविवार)

पापमोचनी एकादशी फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ती है और इसे पापों का नाश करने वाली तिथि माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना और व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति सच्ची श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत करता है, उसके जीवन की बाधाएं दूर होती हैं तथा उसे मानसिक और आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है।

चैत्र नवरात्रि (19 मार्च 2026, गुरुवार)

चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है और नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। पहले दिन घटस्थापना कर व्रत और पूजा का संकल्प लिया जाता है। इन नौ दिनों में भक्त व्रत रखकर शक्ति, सुख और समृद्धि की कामना करते हैं।

राम नवमी (26 मार्च 2026, गुरुवार)

राम नवमी चैत्र नवरात्रि के अंतिम अर्थात नौवें दिन मनाया जाने वाला पावन उत्सव है, जो भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में प्रसिद्ध है। इस अवसर पर मंदिरों को सजाया जाता है, रामायण और रामचरितमानस का पाठ किया जाता है तथा भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो जाता है। श्रद्धालु प्रभु श्रीराम से सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा एवं आशीर्वाद की कामना करते हैं।

कामदा एकादशी (29 मार्च 2026, रविवार)

मार्च के महीने में पड़ने वाली एकादशी कामदा एकादशी है। कामदा एकादशी चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी है और मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है और कथा सुनी जाती है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *