Skip to content

हलवाई वाले भी पूछेंगे Recipe! इस Holi घर पर बनाएं गुड़-नारियल की खस्ता गुजिया, फॉलो करें ये Pro Tips


होली का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। इस पर्व को लेकर सभी के घरों में काफी तैयारियां चल रही होंगी। कोई चिप्स-पापड़, नमकीन बना रहा होगा, तो कुछ गुजिया बनाने में लगा होंगे। रंगों के त्योहार में मिठास खोलने के लिए सबसे बेस्ट होता है गुजिया खाना। होली जश्न हो और साथ में गुजिया ना हो, तो पूरा त्योहार फीका पड़ जाता है!अगर आप भी चाहते हैं खस्ता गुजिया बनें, लेकिन स्वाद के साथ ही सेहत का भी ध्यान रखा जाए। तो इस बार आप चीनी की जगह गुड़ और नारियल का इस्तेमाल करके एक बेहतरीन और हेल्दी गुजिया बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको एकदम हलवाई जैसी खस्ता और स्वादिष्ट गुड़ व नारियल की गुजिया की रेसिपी बताएंगे।
गुजिया बनाने के लिए सामग्री
आटा गूंथने के लिए:
-मैदा – 2 कप
-देसी घी (मोयन के लिए) – एक चौथाई कप
-पानी – आटा गूंथने के लिए
 
स्टफिंग के लिए:
-सूखा कद्दूकस किया हुआ नारियल – 1 कप
-बारीक पिसा हुआ गुड़ – 3/4 कप
-खोया – 1 कप
-बारीक कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता) – 2 से 3 बड़े चम्मच
-किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
-इलायची पाउडर – 1 छोटी चम्मच
-तलने के लिए – देसी घी या रिफाइंड तेल
खस्ता गुजिया बनाने की विधि
– सबसे एक बड़े बर्तन में मैदा लें और उसमें पिघला हुआ घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे दोनों हाथों से रगड़े जिससे मैदा और घी अच्छे से मिल जाएं। इस बात का ध्यान रखें कि, मैदे को मुट्ठी में बांधे और  वह बंधने लगे, तो समझ जाएं कि यह मोयन बिल्कुल सही है। फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। इसके साथ ही आटे को गीले सूती कपड़े से ढककर 20-30 मिनट के लिए रख दें।
– अब एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें और इसमें खोया डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें। जब खोया अच्छे से भुन जाए, तो इसको एक बर्तन में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें। फिर आप खोये में कद्दूकस किया हुआ नारियल, कटे हुए सूखे मेवे, किशमिश और इलायची पाउडर मिला लें। आखिर में गुड़ मिलाएं। इस बाता का ध्यान रखें कि अगर आपको खोया गर्म हैं तो गुड़ ना मिलाएं, वरना यह पिघल जाएगा।
– इसके बाद गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। फिर एक लोई लें और उसको पतला बेल लें। बेली हुई पूरी को गुजिया बनाने वाले सांचे के ऊपर रखें। इसके बीच में 1 से 2 चम्मच भरावन डालें। अब किनारों पर हल्का सा पानी लगाएं और सांचे को कसकर बंद कर दें। अगर एक्स्ट्रा आटा है, तो इसे हटा दें। फिर इसी तरह से सारी गुजिया बना लें। इन गुजिया को एक कपड़े में ढककर रखें, जिससे यह सूखें नहीं।
– अब एक कड़ाही में घी या रिफाइंड ऑयल को माध्यम आंच पर गर्म करें। इस बात का ध्यान रखें कि तेल अधिक गर्म न हो। फिर इसमें एक-एक करके 4-5 गुजिया डालें। आंच को धीमा कर दें और इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। आखिर में तैयार गुजिया को पेपर नैपकिन पर निकाल लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *