Skip to content

Apple-Google को टक्कर! Qualcomm लाया Snapdragon Wear Elite चिप, बदलेगा AI Tech Market


टेक्नोलॉजी की दुनिया में वियरेबल डिवाइस को लेकर प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में क्वालकॉम ने अपना नया स्नैपड्रैगन वेयर एलीट चिप पेश किया है, जिसे कंपनी एआई वियरेबल्स के भविष्य के रूप में देख रही है। बता दें कि यह चिप मौजूदा W5 Plus मॉडल को बदलने के बजाय उसके साथ मिलकर काम करेगा, जिसे कंपनी ने “wrist plus” रणनीति का हिस्सा बताया है।
मौजूद जानकारी के अनुसार यह नया चिप 3 नैनोमीटर प्रोसेस पर आधारित है और इसमें eNPU तथा Hexagon NPU जैसे एडवांस्ड एआई प्रोसेसिंग यूनिट शामिल हैं। eNPU कम ऊर्जा वाले कार्य जैसे कीवर्ड पहचान और एक्टिविटी ट्रैकिंग संभालता है, जबकि Hexagon NPU अधिक जटिल एआई वर्कलोड को प्रोसेस करता है। कंपनी का दावा है कि यह NPU डिवाइस पर ही दो अरब पैरामीटर तक मैनेज कर सकता है और प्रति सेकंड 10 टोकन तक प्रोसेस करने में सक्षम है।
गौरतलब है कि पावर एफिशिएंसी को लेकर भी सुधार किया गया है। क्वालकॉम के अनुसार GPS ट्रैकिंग अब पहले की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत कम ऊर्जा खपत करती है। इसके अलावा 9V क्विक चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे डिवाइस करीब 10 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।
कनेक्टिविटी के मामले में भी यह चिप कई अपग्रेड लेकर आया है। इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी, 5G, अल्ट्रा-वाइडबैंड और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट शामिल है। CPU परफॉर्मेंस में पांच गुना तक बढ़ोतरी का दावा किया गया है, जबकि GPU अब 1080p रिजॉल्यूशन पर 60fps एनीमेशन सपोर्ट करता है। बता दें कि एंड्रॉइड और Wear OS के अलावा लिनक्स सपोर्ट भी जोड़ा गया है, ताकि स्टार्टअप कंपनियां अपने कस्टम सॉफ्टवेयर के साथ एआई पिन या पेंडेंट जैसे डिवाइस विकसित कर सकें।
विशेषज्ञों का मानना है कि क्वालकॉम का यह कदम एआई आधारित वियरेबल डिवाइस की संभावनाओं को मजबूत संकेत देता है। हालांकि पिन या पेंडेंट कैटेगरी में अभी बड़ा ब्रेकथ्रू देखने को नहीं मिला है, लेकिन प्रमुख चिप निर्माता का इस दिशा में निवेश करना बाजार की संभावित मांग को दर्शाता है।
बताया जा रहा है कि गूगल भी एआई हार्डवेयर इकोसिस्टम को विस्तार देने की दिशा में काम कर रहा है, जबकि एप्पल के बारे में भी एआई  वियरेबल पर विचार करने की चर्चाएं हैं। ऐसे में क्वालकॉम का नया चिप आने वाले समय में वियरेबल टेक्नोलॉजी के परिदृश्य को बदल सकता है और एआई आधारित स्मार्ट डिवाइस को नई पहचान दे सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *