Skip to content

Shraddha Kapoor Birthday: एक फिल्म Aashiqui 2 और चमक गई किस्मत, बनीं Bollywood की Top Actress


आज यानी की 03 मार्च को बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस अपने क्यूट लुक, मासूमियत और एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना चुकी हैं। श्रद्धा कपूर सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने गायन के हुनर के लिए भी जानी जाती हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

मुंबई में 03 मार्च 1987 को श्रद्धा कपूर का जन्म हुआ था। इनके पिता बॉलीवुड के खूंखार विलेन शक्ति कपूर हैं और मां शिवांगी कोल्हापुरे भी अभिनेत्री हैं। श्रद्धा ने अपनी पढ़ाई जमनाबाई नर्सरी स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की। आगे की पढ़ाई के लिए श्रद्धा अमेरिका चली गईं और बोस्टन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिए। इस दौरान अपना खर्चा निकालने के लिए श्रद्धा ने कॉफी शॉप पर भी काम किया। पढ़ाई पूरी होने के बाद श्रद्धा ने अपने करियर में फोकस किया।

फिल्मी करियर

बता दें कि साल 2010 में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने फिल्म ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन इस फिल्म से एक्ट्रेस को खास पहचान नहीं मिला। इसके बाद साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ में श्रद्धा ने लीड रोल निभाया। इस फिल्म से श्रद्धा रातों-रात स्टार बन गईं। यह फिल्म म्यूजिकली और कहानी दोनों रूप में हिट हुई।

श्रद्धा की फिल्में

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को महज 16 साल की उम्र में पहला ऑफर मिला था। श्रद्धा ने ‘हैदर’, ‘एक विलेन’, ‘एबीसीडी 2’, ‘बागी’, ‘छिछोरे’, ‘स्त्री’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी फिल्मों में काम किया है। हर एक फिल्म में एक्ट्रेस ने अपने कैरेक्टर को जीवंत और प्रभावशाली तरीके से निभाया है। आज के समय में श्रद्धा कपूर न सिर्फ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं, बल्कि अपनी मेहनत और प्रतिभा से नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *