Skip to content

अब Fridge की ट्रे रगड़ना छोड़ें, ये 3 असरदार Cleaning Tips बिना मेहनत चमका देंगे


आजकल सभी के घरों में फ्रिज जरुर होगा। फ्रिज होने से हमारा बचा हुआ खाना, फ्रोजन आइटम्स और दूध रखा जाता है, जिससे कई सारे काम आसान भी हो गए है। फ्रिज का यूज हम सभी करते हैं लेकिन इसकी साफ-सफाई के मामले में आलास करते हैं। हमेशा ट्रे की सफाई करना भूल ही जाते हैं। अक्सर फ्रिज की ट्रे में दाग-धब्बे और जमी हुई गंदगी रह ही जाती है, जिससे बदबू आना स्वाभाविक है।
कई लोग ट्रे साफ करते समय उसे जोर-जोर से रगड़ते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि बिना ज्यादा मेहनत किए भी इसे साफ किया जा सकता है? हम आपको कुछ सरल और असरदार तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप फ्रिज की ट्रे को आसानी से चमका सकती हैं। आइए जानते हैं इन आसान उपायों के बारे में।
गुनगुने पानी और लिक्विड साबुन से साफ करें
फ्रिज की ट्रे को साफ करने का सबसे आसान तरीका है कि पानी को पहले गुनगुना कर लें। अब इसमें लिक्विड डिशवॉश मिलाएं। फिर इस पानी में ट्रे रख दें और ट्रे को कुछ समय के लिए इसी में भिगो दें। इसके बाद किसी स्पंज से ट्रे को साफ कर लें। इसमें आपको रगड़ने की जरुर नहीं पड़ेगी।
बेकिंग सोडा से बदबू को दूर करें
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल बदबू दूर करने के लिए किया जाता है। यदि आपकी फ्रिज ट्रे में तेज बदबू आ रही है या दाग जिद्दी हो गए हैं, तो आप बेकिंग सोडा का यूज करें। एक टब में एक लीटर पानी लें और कम से कम इसमें तीन से चार चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें। फिर ट्रे को इसमें कुछ देर के लिए भिगो दें।
सिरका भी करेगा काम
यदि आपको फ्रिज की ट्रे पर चिपचिपाहट ज्यादा दिख रही है, तो आप हाइट व‍िनेगर का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको पानी में थोड़ा सिरका मिलाना है। अब कपड़े को गीला करके ये ट्रे पोछ दें। इससे चिपचिपाहट भी कम होती है और बदबू भी कम होती है। 
इन बातों का रखें ध्‍यान 
– ट्रे की सफाई करने के बाद इसे अच्छे से सुखाना भी है।
– ट्रे की सफाई से पहले फ्रिज को जरुर बंद कर दें।
– फ्रिज में खराब या एक्सपायर सामान को हटा दें। 
– हमेशा खाने की चीजों को ढककर रखें। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *