Skip to content

need an instant glow before party try homemade hydra facial in these 5 steps


कोई फंक्शन हो या पार्टी हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा शीशे की तरह चमके। लेकिन अक्सर पार्लर के महंगे रेट सुनकर हम कदम पीछे खींच लेते हैं। लेकिन अब आपको फेशियल के लिए हजारों रुपए पार्लर में देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप किचन में रखी कुछ चीजों से सिर्फ 50 रुपए खर्च करके घर में हाइड्रा फेशियल कर सकती हैं। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर पर हाइड्रा फेशियल करने के 5 आसान स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

बता दें कि घर पर हाइड्रा फेशियल करके आप भी अपने फेस में काफी बदलाव महसूस कर सकती हैं। इससे स्किन गहराई से साफ और हाइड्रेटेड होती है। वहीं हाइड्रा फेशियल करने से फेस पर इंस्टेंट निखार आता है। यह झुर्रियों, फाइन लाइंस और मुंहासों को भी कम करता है। साथ ही यह स्किन में कोलेजन बढ़ाकर त्वचा को कोमल और जवां बनाता है।

घर पर करें Hydra Facial

अगर आप भी किसी खास मौके पर पार्लर जैसा ग्लो और ग्लास स्किन पाना चाहती हैं। तो आपको कोई महंगा ट्रीटमेंट लेने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आप अपनी रसोई में मौजूद चीजों से आसान स्टेप्स में होममेड हाइड्रा फेशियल कर सकती हैं।

क्लींजिंग

क्लींजिंग फेशियल का सबसे पहला स्टेप होता है। यह फेस से धूल-मिट्टी और ऑयल को हटाकर इंस्टेंट ग्लो देने का काम करता है।

विधि

क्लींजिंग के लिए 2 चम्मच कच्चा दूध लें और फिर कॉटन पैड की मदद से 2-3 मिनट तक पूरे फेस को साफ करें।

स्क्रबिंग

स्क्रब करने से फेस की डेड स्किन सेल्स हटती है और स्किन सॉफ्ट हो जाती है।

विधि

स्क्रबिंग के लिए 1 चम्मच चावल के आटे में 1 चम्मच दही मिलाएं। फिर करीब 5 मिनट के लिए हल्के हाथों से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें।

स्टीमिंग

स्टीमिंग से स्किन पोर्स खुलते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

विधि

सादे पानी की स्टीम 4 से 5 मिनट के लिए लें।

ग्लो मास्क

ग्लो मास्क स्किन की रंगत को निखारता है औऱ फेस पर गुलाबी निखार लाता है। इसलिए ग्लो मास्क को फेस पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं।

विधि

ग्लो मास्क बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी, चुकंदर का रस, शहद और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें और इसको फेस पर अप्लाई करें। सूखने के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें।

मॉइस्चराइजर

मॉइस्चराइजर फेशियल का लास्ट स्टेप होता है। मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन की नमी लॉक होती है और यह स्किन को हाइड्रेटेड रखता है। 

विधि

बादाम तेल और एलोवेरा जेल की बराबर मात्रा लेकर फेस की मसाज करें।

बरतें ये सावधानियां

हर किसी की त्वचा को नेचुरल चीजें सूट नहीं करती हैं। इसलिए कुछ बातों का हमेशा ख्याल रखना चाहिए।

फेस पर कुछ भी लगाने से पहले हाथ या कान के पीछे थोड़ा सा मिश्रण लगाकर 24 घंटे इंतजार करना चाहिए। अगर रेडनेस, खुजली या जलन आदि होती है, तो इसमें मौजूद चीजों का इस्तेमाल न करें।

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है और स्किन रिलेटेड कुछ समस्या है या आप डॉक्टर से कोई स्किन ट्रीटमेंट ले रही हैं। तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाने से पहले स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह जरूर लें।

बता दें कि यह घरेलू नुस्खा आपकी स्किन को शाइनी और हाइड्रेट बना सकता है। लेकिन यह नुस्खा रातों-रात पुराने दाग-धब्बों को नहीं खत्म करता है। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए रेगुलर केयर और अच्छी डाइट लेना जरूरी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *