Skip to content

mumbai indians reveal ipl 2026 jersey rohit sharma hardik pandya and jasprit bumrah


Mumbai Indians jersey

प्रतिरूप फोटो

Social Media

Kusum । Mar 6 2026 4:43PM

आईपीएल के नए सीजन के लिए भी क्रिकेट प्रेमी बेहद उत्साहित हैं। चेन्नई सुपर किंग्स समेत कुछ फ्रेंचाइजी ने तो तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अब सयुंक्त रूप से सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी नई किट लॉन्च करके इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की है।

भले ही मौजूदा समय में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का क्रेज फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा हो लेकिन आईपीएल के नए  सीजन के लिए भी क्रिकेट प्रेमी बेहद उत्साहित हैं। चेन्नई सुपर किंग्स समेत कुछ फ्रेंचाइजी ने तो तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अब सयुंक्त रूप से सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी नई किट लॉन्च करके इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। जिसके वीडियो में जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या प्रमुख रूप से नजर आ रहे हैं। 

मुंबई इंडियंस की इस जर्सी पर छोटे-छोटे अक्षरों में M बना हुआ है। MI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि ये अक्षर माइंडसेट, मेंटालिटी और मोमेंटम को दिखाता है। ये जर्सी अपनी टीम को लक्ष्य पर फोकस करने  के लिए प्रेरणा देगी। इस बार मुंबई इंडियंस ने डिटेलिंग में काफी फोकस किया है। 

वहीं मुंबई इंडियंस को इस साल मलेशिया एयरलाइंस स्पॉन्सर क रही है। वीडियो में कप्तान हार्दिक पंड्या नजर आए और इसके बाद जर्सी का क्लोज से लुक नजर आया। वहीं वीडियो के अंत में रोहित शर्मा नजर आए। उनके ऊपर जर्सी काफी जच रही थी। रोहित जनवरी 2026 के बाद अब सीधा आईपीएल में ही खेलते हुए दिखेंगे। 

अन्य न्यूज़





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *