Skip to content

hisense intelli cool pro ac launched in india know price and features


Hisense ने भारत में रूम एयर कंडीशनर की नई रेंज लॉन्च की है। कंपनी ने ऐसी की इस सीरीज को Intelli Cool Pro AC नाम के साथ इंडियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया है। कंपनी का कहना है कि उसके लेटेस्ट एसी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट कनेक्टिविटी और एयर फिल्टरेशन जैसे फीचर्स के साथ लाए गए हैं। 

Hisense के Intelli Cool Pro AC सीरीज एसी में QSD Rapid Inverter Technology दी गई है। ये कंप्रेसर को तुरंत कूलिंग शुरू करने में मदद करता है। ये सिस्टम पावर फ्लैक्चुएशन को मैनेज करने के साथ-साथ टेंप्रेचर मेनटेन करने में हेल्प करता है। 

ये एसी एआई स्मार्ट मोड के साथ आता है, जो यूजर्स की सेटिंग के मुताबिक रूम में कूलिंग को एडजेस्ट करता है। कंपनी के मुताबिक ये फीचर कम एनर्जी में बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफर करता है। इसके साथ ही एसी में चार फिल्टर मिलते हैं, जो इंडोर एयर क्वालिटी को इंप्रूम करते हैं। इसके साथ ही इसमें सेल्फ क्लीनिंग फंशन भी दिया गया है जिससे ये मॉश्चर को क्लीन करता है। 

Intelli Cool Pro AC सीरीज वाई-फाई कनेक्विविटी सपोर्ट करती है। यूजर्स अपने फोन से एसी को कंट्रोल कर सकते हैं। Hisense का कहना है कि इन नए मॉडल में कूलिंग के लिए R32 गैस का यूज होता है। कमरे में बेहतर एयर फ्लो के लिए 3D Cool Air Flw और 4-Way Auto Swing सिस्टम दिया गया है। 

वहीं इसकी कीमत की बात करें तो, फिलहाल 1.5 टन वेरिएंट में 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है। इसे अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इस इसी को 28,990 रुपये की शुरुआत में 5 साल की कंप्रेहेंसिव वारंटी के साथ लॉन्ट किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *