Skip to content

ipl 2026 schedule announced rcb vs srh on march 28


क्रिकेट फेंस का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। जहां बीसीसीआई ने आईपीएल के 19वें सीजन के पहले फेज़ का शेड्यूल की घोषणा करने वाली है। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा जबकि इसका समापन 31 मई तक होगा। फिलहाल, बोर्ड अभी पहले फेज का ही शेड्यूल जारी करेगा। वहीं मौजूदा चैंपियन आरसीबी 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मैच से टूर्नामेंट की शुरुआत करेगी। 

बता दें कि, बीसीसीआई ने फिलहाल पहले फेज का शेड्यूल ही घोषित करेगा। जिसमें 20 मुकाबले खेले जाएंगे जबकि आगे का शेड्यूल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम के विधानसभा चुनाव की तारीखों के बाद ही घोषित किया जाएगा। 

पहले चरण में 4,5,11 और 12 अप्रैल को चार डबल हेडर मैच होंगे। राजस्थान रॉयल्स अपने दो घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेगी। उनके जयपुर लौटने की संभावना है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

वहीं इससे पहले कहा जा रहा था कि बीसीसीआई आईपीएल 2026 का शेड्यूल दो चरणों में घोषित करेगा। शेड्यूल जारी होने में देरी का मुख्य कारण फ्रेंचाइजी और स्टेडियम के बीच कुछ अनसुलझे मुद्दे, पश्चिम एशिया में मौजूदा तनाव और टी20 वर्ल्ड कप था।  

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *