Skip to content

Honey Singh के Delhi Concert में 'तांडव', Fans और स्पॉन्सर्स के बीच चले लात-घूंसे, देखें Viral Video


शनिवार को सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम (IGI स्टेडियम) में अपना ‘My Chapter- India Tour’ शुरु किया है। इस समय कॉन्सर्ट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हनी सिंह के कॉन्सर्ट कई वीडियो में जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रहे हैं, उन्होंने देसीकलाकर, ब्लू आइज, सनी-सनी, लुंगी डांस, मिलियनेर, डोप शोप और ब्राउन रंग जैसे हिट गाने को गाए हैं। हालांकि कॉन्सर्ट के बीच अचानक की कुछ ऐसा हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई है। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि फैंस और शो की स्पॉन्सर टीम के सदस्यों के बीच कथित तौर पर एक बड़ी लड़ाई छिड़ गई। 
हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट में लड़ाई छिड़ गई
इंस्टाग्राम पर एक पत्रकार ने वीडियो शेयर किया गया है जिसमें हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट में लड़ाई हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हनी सिंह के कॉन्सर्ट के दौरान स्पॉन्सर क्रू के सदस्यों और कुछ दर्शकों के बीच जबरदस्त हाथापाई देखी गई है। वायरल वीडियो में दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे को जमकर मारते नजर आ रहे हैं। कहा-सुनी के बाद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई है। लेकिन इस दौरान सिंगर हनी सिंह ने कथित तौर पर अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी और ऐसा लगा कि उन्हें इस लड़ाई के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
मौके पर पहुंची पुलिस
मीडिया खबरों के मुताबिक, हनी सिंह के कॉन्सर्ट में बवाल मचाने के बाद दिल्ली पुलिस पहुंची और उन्होंने तुरंत हालात को काबू में किया है। कई सुरक्षाकर्मियों ने लड़ाई शांत कराने में मदद की जिससे मामला और न बिगड़ जाए। लेकिन अभी तक इस मामले को लेकर सिंगर हनी सिंह की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *