Skip to content

Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी को अर्पित करें यह फूल, हर संकट से मिलेगा छुटकारा, जानें Vastu Tips


सनातन धर्म में हर एक दिन किसी न किसी भगवान की पूजा के लिए समर्पित है। हर दिन की विशेषताएं अलग-अलग होती है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है, बड़े-बड़े संकट, कष्ट और दुखों को दूर कर देते हैं। इस मंगलवार के दिन खास वास्तु उपाय का ध्यान देकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन के सभी संकट दूर हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं किस तरीके से आप हनुमान जी को गुड़हल का फूल अर्पित कर सकते हैं।
हनुमान जी को गुड़हल का फूल क्यों चढ़ाया जाता है?
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हनुमान जी को लाल रंग सबसे प्रिय है। इनको मंगल ग्रह का प्रतीक माना जाता है। लाल गुड़हल का फूल न सिर्फ दिखने में सुंदर होता है बल्कि इसमें सकारात्मक ऊर्जा को सोखने और प्रसारित करने की अद्भुत क्षमता होती है। अगर आपके किसी भी कार्य में कोई भी रुकावट आ रही है, तो आप गुड़हल के फूल को हनुमान जी को मंगलवार के दिन जरुर चढ़ाएं, जिससे आपके सभी कार्य सही समय पर पूरे हो जाएंगे।
वास्तु दोष दूर करने के लिए कैसे चढ़ाएं गुड़हल का फूल?
 – जिन जातकों की कुंडली में मंगल भारी है, उनके लिए यह उपाय रामबाण है। घर में क्लेश और तनाव को कम करता है। इसके लिए आप लाल रंग गुड़हल के फूल को हनुमान जी के मंदिर में जाकर अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन की परेशानियां दूर हो जाएगी।
  – घर में किसी की नजर लगी है या माहौल भारी रहता है, तो गुड़हल के फूल की खुशबू और ऊर्जा घर की वाइब्स को शुद्ध करती है। इसे आप जाकर जरुर चढ़ाएं। आप चाहे तो गुड़हल फूल का जोड़ा एक साथ चढ़ाएं।
 – साथ ही गुड़हल के फूल पर इत्र को छिड़के और इसके बाद हनुमान जी को फूल अर्पित करें। इससे जीवन की रुकावटे कम हो जाएगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *