Skip to content

IPL में KKR की कप्तानी पर Ajinkya Rahane का मंत्र, 'शांति और सकारात्मकता ही मेरी सबसे बड़ी ताकत'


 पिछले साल के निराशाजनक प्रदर्शन और टीम में कई बदलाव करने के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कप्तान अजिंक्य रहाणे पर अपना भरोसा बरकरार रखा है, जिन्होंने शुक्रवार को यहां कहा कि वह शांति और सकारात्मकता के साथ जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं।
रहाणे ने पिछले सत्र में 390 रन बनाए लेकिन उनकी टीम केवल पांच मैच ही जीत पाई और आखिर में आठवें स्थान पर रही। इस अनुभवी बल्लेबाज ने कहा कि उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है और वह सही मानसिकता के साथ चुनौतियों का सामना करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

रहाणे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हर साल, एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में अलग-अलग चुनौतियां सामने आती हैं। मैंने अपने पूरे सफर में यही सीखा है कि चाहे कितनी भी चुनौतियां क्यों न हों, हर बार सकारात्मक रहना चाहिए।’’
इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं पिछले साल से टीम का नेतृत्व कर रहा हूं और फ्रेंचाइजी का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे टीम का नेतृत्व करने की यह जिम्मेदारी दी।

मैं हर चीज को सहजता से ले रहा हूं, हर चीज को सकारात्मक तरीके से ले रहा हूं। अवसर हमेशा होते हैं, चुनौतियां भी होती हैं, लेकिन आपको हमेशा अवसर नजर आते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अपने पूरे करियर में मेरी मानसिकता हमेशा यही रही है कि अगर मुझे कोई चुनौती नजर आती है तो मैं उसे सकारात्मक तरीके से लेता हूं तथा एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *