Skip to content

ipl 2026 rcb vs srh playing xi both team for first match m chinnaswamy stadium


आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है। जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। जबकि हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी। 

दोनों ही टीमों में धुरंधरों की भरमार है। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन के कंधों पर सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की जिम्मेदारी है। 27 वर्षीय ईशान इस फ्रेंचाइजी के दूसरे सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। हैदराबाद की प्लेइंग 11 बेहद संतुलित और विस्फोटक नजर आ रही है। उनके पास ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसी सलामी जोड़ी है, जिन्होंने पिछले सीजन में भी अपनी आक्रामकता से सुर्खियां बटोरी थीं। 

वहीं डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की चुनौती आरसीबी अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए तैयार है। कप्तान रजत पाटीदार ने स्पष्ट किया है कि टीम अपनी जर्सी पर दूसरा सितारा लगाने के लक्ष्य के साथ उतर रही है। आरसीबी की बल्लेबाजी लाइन-अप में विराट कोहली, फिल साल्ट, टिम डेविड और जितेश शर्मा जैसे पावर-हिटर्स शामिल हैं जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने का दम रखते हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आरसीबी- विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जेकब डफी, सुयश शर्मा। 

सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *