Skip to content

jasmin sandlas revealed that this hit song from dhurandhar 2 was recorded on movie release day


फिल्म धुरंधर 2 का म्यूजिक जहां पहले से ही लोगों के दिलों में जगह बना चुका है, वहीं अब इसके एक खास गाने को लेकर ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। सिंगर जैस्मिन सैंडल्स ने बताया कि फिल्म का चर्चित गाना “जाइये सजना” आखिरी वक्त में, वो भी रिलीज वाले दिन सुबह 4 बजे तैयार हुआ था।

जी हां, ये वही गाना है जिसे दर्शक आज बार-बार सुन रहे हैं, लेकिन इसकी कहानी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। सैंडल्स के मुताबिक, गाने को लिखने से लेकर रिकॉर्ड करने और फाइनल करने तक का पूरा काम उसी दिन पूरा हुआ, जिस दिन इसे 17 मार्च को रिलीज किया गया। एक बातचीत के दौरान सैंडल्स ने बताया कि वो म्यूजिक डायरेक्टर साश्वत सचदेवा के साथ स्टूडियो में थीं और उसी दिन गाने पर काम चल रहा था। उन्होंने कहा, “जिस दिन एल्बम लॉन्च होना था, उसी दिन हम गाना लिख भी रहे थे और रिकॉर्ड भी कर रहे थे। जिस दिन इसे परफॉर्म किया, उसी दिन ये रिकॉर्ड हुआ था।” हालांकि गाने के कुछ हिस्सों पर पहले काम हो चुका था, लेकिन असल फाइनल टच आखिरी कुछ घंटों में ही दिया गया। यही वजह है कि इस गाने की पूरी प्रक्रिया इतनी तेज और इंटेंस रही। 

 

इसे भी पढ़ें: ‘Dhurandhar 2’ की 1000 Cr कमाई के बीच बड़ी कॉनट्रोवर्सी , पाकिस्तानी नेता Nabil Gabol बनाएंगे ‘Lyari ka Gabbar’

अगर पूरे एल्बम की बात करें तो आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर के लिए तैयार किया गया म्यूजिक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। गानों को इस तरह से फिल्म की कहानी में पिरोया गया है कि वो अलग नहीं बल्कि उसी का हिस्सा लगते हैं। सैंडल्स खुद इस एल्बम के पांच गानों में नजर आती हैं, जिनमें “शरारत” और “मैं और तू” जैसे ट्रैक भी शामिल हैं। अब सवाल ये है कि “जाइये सजना” इतना वायरल क्यों हो रहा है? सैंडल्स के मुताबिक, इस गाने में अकेलेपन और धोखे की भावनाओं को दिखाया गया है, जो सीधे लोगों के दिल तक पहुंच रही हैं। यही वजह है कि लोग इस गाने से खुद को जोड़ पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: ‘Dhuranthar 2’ Controversy: सिखों की भावनाएं आहत होने पर R Madhavan ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैंने लाइन बोलने से पहले ही सिगरेट बुझा दी थी’

उन्होंने खास तौर पर सतिंदर सरताज का जिक्र करते हुए कहा कि गाने के हुक में उनकी आवाज को दर्शकों ने काफी सराहा है, और यही इस ट्रैक की ताकत बन गया है। कुल मिलाकर, “जाइये सजना” सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि एक ऐसा एक्सपीरियंस बन गया है, जो यह दिखाता है कि कभी-कभी आखिरी पल में बना काम भी सबसे ज्यादा दिल छू लेने वाला साबित हो सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *