Skip to content

Ram Navami 2026 पर Venus Transit का महासंयोग, इन 5 Lucky राशियों की खुलेगी किस्मत


इस बार रामनवमी पर शुक्र गोचर करने जा रहे है। 26 मार्च को रामनवमी के दिन पर सुबह 5.13 बजे शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे है। शुक्र ग्रह धन, प्रेम, ऐश्वर्य, सुख-सुविधा और आकर्षण का कारक माना जाता है। रामनवमी के संयोग पर शुक्र का गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष लाभ प्रदान करेगा। इस दौरान करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन और अन्य क्षेत्रों में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा। आइए आपको बताते हैं किन राशियों को इसका लाभ मिलने वाला है। 
मेष राशि
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम मिलेगा। इस अवधि में आपको आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में भी नए अवसर प्रदान होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और अटका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण करें और माता लक्ष्मी की आराधना करें।
मिथुन राशि
शुक्र के गोचर से मिथुन राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। करियर में नए प्रोजेक्ट मिलने से आपकी पहचान बढ़ सकती है। मित्रों और संपर्कों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में संतुलित और सुखद रहेगा। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आप श्री सूक्त का पाठ करें और सफेद मिठाई का दान करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भाग्य अच्छा रहने वाला है। सभी रुके हुआ काम पूरे होंगे और करियर में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुलेंगे। विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। उपाय के लिए आप भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फलों का दान करें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय प्रेम और रचनात्मकता से भरपूर रहेगा। रिश्तों में मजबूती और खुशियों का संचार होगा। करियर में मेहनत का फल प्राप्त होगा और नए अवसर सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति से पहले से सुधार रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। आप केसर का तिलक लगाएं और गाय को हरा चारा खिलाएं।
कुंभ राशि
शुक्र के गोचर से कुंभ राशि के जातकों का संवाद क्षमता और नेटवर्किंग मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में नए समझौते होने की संभावना है। इस दौरान भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और छोटी यात्राएं लाभदायक साबित होगी। शुभ फल के लिए छोटे बच्चों को सफेद मिठाई वितरित करें। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *