Skip to content

पोल्का डॉट ड्रेस में दिखीं Nupur Sanon, क्या घर आने वाला है नन्हा मेहमान?


हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री नूपुर सैनन को उनके पति और मशहूर गायक स्टेबिन बेन के साथ एक खुशनुमा अंदाज में देखा गया। यह कपल मोहित और अक्षा कंबोज की बेटी, मिशका कंबोज के जन्मदिन के जश्न में शामिल होने पहुंचा था। इस पार्टी में नूपुर की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा, लेकिन उससे भी ज्यादा चर्चा उनकी पोल्का डॉट ड्रेस की हो रही है।
नूपुर इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, पर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने इसे एक खास संकेत के रूप में देखना शुरू कर दिया है। दरअसल, इंटरनेट यूजर्स का मानना है कि बॉलीवुड में पोल्का डॉट ड्रेस और प्रेग्नेंसी का एक अनोखा कनेक्शन रहा है। अनुष्का शर्मा से लेकर नताशा स्टेनकोविक तक, कई अभिनेत्रियों ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा करने से पहले पोल्का डॉट ड्रेस में तस्वीरें पोस्ट की थीं।
 

इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh का Blockbuster Dialogue ‘धुरंधर 2’ का नहीं, 11 साल पहले इस Film में बोला था

इसी ‘ट्रेंड’ को देखते हुए अब फैंस नूपुर से भी सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वह जल्द ही कोई खुशखबरी सुनाने वाली हैं? बता दें कि नूपुर और स्टेबिन ने इसी साल 10 जनवरी 2026 को उदयपुर में धूमधाम से शादी की थी। हालांकि, इन अटकलों पर अभी तक नूपुर या स्टेबिन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *