Skip to content

Dhurandhar 2 के सबसे अहम सीन पर चली Censor Board की कैंची, भड़के Danish Pandor


बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इन दिनों अपनी सफलता के साथ-साथ एक नए विवाद को लेकर चर्चा में है। खबर है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्से को काट दिया है, जिससे फिल्म के कलाकार और मेकर्स काफी निराश हैं।

फुटबॉल सीन पर कटी कैंची

फिल्म के एक खास फुटबॉल सीन पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी और उसमें से करीब 25 से 30 सेकंड का हिस्सा हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह सीन फिल्म की कहानी और किरदारों के आपसी रिश्तों को गहराई से समझाने के लिए बहुत जरूरी था। इस बदलाव के कारण मेकर्स को फिल्म के उस हिस्से पर दोबारा काम करना पड़ा, जिससे फिल्म के फ्लो पर भी असर पड़ा है।
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan के मंदिर में बिजनेसमैन Harsh Mehta संग दिखीं Malaika Arora, वायरल हुई Photos

अभिनेता दानिश पांडोर ने जताया दुख

फिल्म के मुख्य कलाकार दानिश पांडोर ने इस कटौती पर अपनी निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट पढ़ते समय वह इस सीन को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित थे। दानिश के कहा, ‘सेंसर बोर्ड ने उस सीन से 25-30 सेकंड काट दिए। जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी थी, तो मैं इसे करने के लिए बहुत रोमांचित था क्योंकि भारतीय सिनेमा में ऐसा प्रयोग पहले कभी नहीं देखा गया था। एक एक्टर के तौर पर यह मेरे लिए बड़ा मौका था। मुझे डर था कि लोग इसे कैसे देखेंगे, इसलिए मैंने इसे बहुत भरोसेमंद बनाने की कोशिश की ताकि इसमें जज्बात नजर आएं। खुशी है कि मैंने डायरेक्टर और दर्शकों को निराश नहीं किया।’
 

इसे भी पढ़ें: Rahul Banerjee की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फेफड़ों में रेत भर जाने से तड़पकर हुई मौत!

कौन है असली ‘धुरंधर’ उजैर बलूच?

फिल्म की कहानी के साथ-साथ पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर उजैर बलूच का नाम भी सुर्खियों में है। उजैर कराची के लयारी इलाके का एक खतरनाक अपराधी था। 1970 में जन्मे उज़ैर ने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए अपराध का रास्ता चुना था। वह ‘पीपल्स अमन कमेटी’ का सरगना बना और हत्या व तस्करी जैसे कई जुर्मों में शामिल रहा। साल 2016 में गिरफ्तारी के बाद से वह कराची की सेंट्रल जेल में अपनी सजा काट रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *