Skip to content

Jaya Bachchan Birthday: Bollywood से Politics तक, Jaya Bachchan का दमदार सफर, 78 की उम्र में भी कायम है रुतबा


बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन आज यानी की 09 अप्रैल को अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री फिल्मी दुनिया में कई यादगार फिल्मों का हिस्सा रही हैं। आज वह अपने सख्त व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। जया बच्चन शुरूआत से ही न सिर्फ फिल्मों बल्कि अन्य कामों के मामले में अपने निर्णय को लेकर काफी स्पष्ट रही हैं। वह फिल्मों के अलावा राजनीति में भी सक्रिय हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री जया बच्चन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 09 अप्रैल 1948 को जया बच्चन का जन्म हुआ था। जब जया इंस्टीट्यूट में पढ़ रही थीं, तो बासु चटर्जी उनके पास फिल्म में काम करने का ऑफर लेकर आए। जया ने कहा कि कोर्स पूरा करने से पहले कोई छात्र फिल्म में काम नहीं कर सकता है, ऐसा नियम है। लेकिन चटर्जी ने कहा कि उनके जैसी कलाकार के लिए पढ़ाई का महत्व नहीं है, वह कोर्स छोड़ दें, लेकिन जया ने ऐसा नहीं किया और चटर्जी ने भी जया का इंतजार नहीं किया।

फिल्मी सफर

महज 15 साल की उम्र से जया बच्चन ने अभिनय पारी की शुरूआत कर दी थी। उन्होंने निर्देशक सत्यजीत रे की बंगाली फिल्म ‘महानगर’ में सहायक एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने दो और बंगाली फिल्में की थीं। वहीं एक्ट्रेस ने फिल्म ‘गुड्डी’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। 

बिग बी से बढ़ी करीबी

जब जया पुणे में पढ़ाई कर रही थीं, उस समय अमिताभ बच्चन अपनी पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ के लिए आए। जया बिग बी को पहचानती थीं। इस दौरान जया के मन में अमिताभ बच्चन की छवि, हरिवंशराय बच्चन के संस्कारी और सादगी पसंद बेटे की थी। वहीं फिल्म ‘गुड्डी’ के लिए जया के साथ अमिताभ बच्चन को कास्ट किया गया था। लेकिन बाद में अमिताभ को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया था। इस घटना के बाद से ही जया के मन में अमिताभ के लिए एक तरह का प्रेम या सहानुभूति हुई थी।

दमदार कमबैक

मां बनने के बाद जया बच्चन ने फिल्मों से 17 साल का लंबा ब्रेक लिया और इस दौरान परिवार और बच्चे उनकी प्राथमिकता रहे। वहीं अपनी दूसरी पारी में जया ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कोई मेरे दिल से पूछे’, ‘फिजा’, ‘द्रोण’ और ‘लागा चुनरी में दाग’ आदि में काम किया। जया बच्चन की हालिया रिलीज फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। जोकि साल 2023 में रिलीज हुई थी।

राजनीति में सक्रिय

अभिनेत्री जया बच्चन हर मोर्चे पर मजबूती के साथ सक्रिय रही हैं। फिल्मों में अदाकारी के मामले में एक्ट्रेस का कोई मुकाबला नहीं है। वहीं साल 2004 से अभिनेत्री जया बच्चन राजनीति में सक्रिय हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *