आजकल सभी के घरों में नॉन स्टिक तवे का इस्तेमाल होता है। अब लोग रोटियां भी लोहे के तवे की जगह नॉन-स्टिक तवे पर ही बनाने लगे हैं। कुछ लोग नॉन-स्टिक तावा का यूज चीला, डोसा और उत्तपम बनाने के लिए करते हैं। सुबह के नाश्ते में बनने वाले चीला, डोसा और उत्तपम जैसी कई चीजें घरों में जरुर बनती है। यदि आप रोजाना नॉन-स्टिक तवे का यूज कर रहे हैं, तो आप हर दिन इसको धो भी रही होंगी। यदि आप तवे को सही ढंग से साफ नहीं करती, तो इसकी कोटिंग खराब हो जाती है। ऐसे में कोटिंग खराब होना सेहत के साथ ही तवे के लिए भी नुकसानदायक है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे नॉन-स्टिक तवा धोने का सही तरीका बताएंगे।
स्टील स्क्रबर या खुरदरे स्पंज का इस्तेमाल
अक्सर लोग नए तवे को साफ रखने के चक्कर में स्टील वूल या हार्ड स्क्रबर से रगड़ने लगते हैं। उन्हें लगता है कि बर्तन है, तो साफ रहना चाहिए। ध्यान रहे कि नॉन-स्टिक तवे को हार्ड स्क्रब से रगड़ने पर इसकी कोटिंग खराब हो जाती है। रोज आप ऐसा करते हैं, तो तवे की कोटिंग खराब हो जाती है और तवे पर चीला नहीं बन पाता है और फटने लगता है। क्योंकि नॉन-स्टिक कोटिंग पर स्क्रैच आ जाते हैं, यह आपको दिखाई नहीं देंगे। लेकिन खाना चिपकने लगता है।
– क्या करें- आप हमेशा सॉफ्ट स्पंज या कपड़े का इस्तेमाल करें।
बहुत ही ज्यादा गर्म पानी में धोना
कुछ लोग स्क्रब की जगह, बहुत ही ज्यादा गर्म पानी से तवे धो लेते हैं। इससे तेल भी साफ हो जाएगा और रगड़ने की ज्यादा जरुरत नहीं पड़ेगी। लेकिन ऐसा नहीं, ज्यादा गर्म पानी से नॉन स्टिक तवे को धोना उसकी कोटिंग खराब कर देता है। इसलिए कोटिंग नहीं बल्कि तवे का रंग भी उतरने लग सकता है। जब भी आप चीला बनाएंगी, तो यह चीले में लगकर आपके शरीर में जाएगा, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। आप हल्के गर्म पानी में डालकर इसे धोएंगी, तो दिक्कत नहीं होगी।
धोते ही गीला तवा गैस पर रखना
कई लोग नॉन स्टिक तवे को धोने के बाद तुरंत ही गैस पर इसे रख देते हैं। जिससे ठंडे से अचानक तापमान बदलने से कोटिंग पर असर पड़ता है, जिससे तवा जल्द ही खराब हो जाता है। 3 से 4 महीने में ही आप देखेंगी की तवे पर चीला बन नहीं रहा और फटने लगेगा। इसलिए हमेशा तवे को सुखाने के बाद ही इसपर चीला बनाएं। सबसे पहले आप तवे को अच्छे से सूखा लें, फिर हल्की आंच पर रखें। फिर खाने की चीजें बनाएं।