Skip to content

Shahid Kapoor की फिल्म O Romeo पर संकट! गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की बेटी पहुँची कोर्ट, रिलीज रोकने की मांग


 मुंबई के अंडरवर्ल्ड इतिहास और बॉलीवुड के बीच का टकराव एक बार फिर अदालती दहलीज पर पहुँच गया है। दिग्गज अभिनेता शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले ही कानूनी विवादों में घिर गई है। गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की बेटी ने फिल्म के निर्माताओं पर उनके पिता की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। बॉलीवुड निर्देशक विशाल भारद्वाज और निर्माता साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओ रोमियो’ कानूनी पचड़े में फंस गई है। सोमवार को दिवंगत गैंगस्टर हुसैन शेख (उर्फ हुसैन उस्तारा) की बेटी सनोबी शेख ने मुंबई की एक दीवानी अदालत में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।


सनोबी ने याचिका में दावा किया है कि यह फिल्म उनके दिवंगत पिता की अनधिकृत जीवनी है और फिल्म में उन्हें गलत तरीके से चित्रित किया गया है।
हुसैन शेख को हुसैन उस्तारा के नाम से जाना जाता था और उसकी बेटी सनोबर शेख ने फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक विशाल भारद्वाज और पत्रकार-लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ दीवानी अदालत में मुकदमा दायर किया है, जिस पर छह फरवरी को सुनवाई होगी।
इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर उस्तारा की भूमिका में हैं और यह जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। फिल्म को 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है।

इसे भी पढ़ें: Bridgerton 4 Ending Explained | इश्क, क्लास और एक अधूरा प्रस्ताव! क्या बेनेडिक्ट की ‘मिस्ट्रेस’ बनेंगी सोफी? जानें पार्ट 1 का क्लाइमेक्स

 

हुसैन उस्तारा: आखिर कौन था यह गैंगस्टर? 

मुंबई के अंडरवर्ल्ड इतिहास में ‘हुसैन उस्तारा’ एक चर्चित नाम था। उसे हुसैन शेख के नाम से भी जाना जाता था।

उस्तारा का खौफ: वह अपने पास हमेशा एक ‘उस्तारा’ (रेज़र) रखने के लिए मशहूर था, जिससे उसका यह नाम पड़ा।

वरदराजन और हाजी मस्तान का दौर: उस्तारा उस दौर का सक्रिय अपराधी था जब मुंबई में वरदराजन मुदलियार और हाजी मस्तान जैसे गैंगस्टर्स का बोलबाला था।

गंगूबाई का कनेक्शन: दिलचस्प बात यह है कि उस्तारा का जिक्र हुसैन जैदी की मशहूर किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ में भी है। इसमें उसका उल्लेख गंगूबाई काठियावाड़ी के संदर्भ में किया गया है, जहाँ वह एक खूंखार प्रतिद्वंद्वी के रूप में नजर आता है।

इसे भी पढ़ें: Bridgerton 4 Ending Explained | इश्क, क्लास और एक अधूरा प्रस्ताव! क्या बेनेडिक्ट की ‘मिस्ट्रेस’ बनेंगी सोफी? जानें पार्ट 1 का क्लाइमेक्स

 

फिल्म की पृष्ठभूमि और कास्ट

किताब पर आधारित: यह फिल्म पत्रकार-लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के अध्यायों से प्रेरित बताई जा रही है।

शाहिद कपूर का रोल: फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका (हुसैन उस्तारा) निभा रहे हैं। ‘हैदर’ और ‘कमीने’ के बाद विशाल भारद्वाज और शाहिद की यह तीसरी बड़ी साझेदारी है।

रिलीज की तारीख: फिल्म 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होनी है।

अदालत की सुनवाई और भविष्य

अदालत ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 6 फरवरी 2026 को सुनवाई की तारीख तय की है। फिल्म जगत की नजरें इस सुनवाई पर टिकी हैं क्योंकि 13 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रचार पर करोड़ों रुपये दांव पर लगे हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *